नागपुर समाचार : भारतीय जनता पार्टी की व्यापारी आघाड़ी की ओर से नागपुर के होटल रेजेंटा, जागनाडे चौक में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत बजट के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नागपुर शहर अध्यक्ष श्री दया शंकर तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी, विधायक तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

वक्ताओं ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा लगातार नौवीं बार प्रस्तुत किया गया यह बजट देश की आर्थिक मजबूती और विकास की गति को और तेज करने वाला है। बजट में व्यापार, उद्योग, मध्यम वर्ग और आम नागरिकों के हितों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को बल मिलेगा। व्यापारी आघाड़ी के पदाधिकारियों ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि इससे आर्थिक स्थिरता के साथ रोजगार सृजन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में भाजपा नागपूर शहर अध्यक्ष दया शंकर तिवारी, मध्य नागपूर के विधायक प्रवीण दटके, पार्षद श्रीकांत आगलावे, व्यापारी आघाड़ी अध्यक्ष गिरीश मूंदड़ा, मीडिया प्रमुख पवन तिवारी, संतोष काबरा, राजेश आहूजा, अमित खोत, मनीष सोनवाने, सतीश बजाज, संतोष गुप्ता, प्रदीप बियानी, वनपाल देवांशी और सौरभ सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपस्थित सभी अतिथियों ने बजट को देशहित में बताया।




