- Breaking News, खेलकुद , नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नागपुर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय योंगमुडो स्पर्धा में चयन

नागपुर समाचार : योंगमुडो एसोसिएशन महाराष्ट्र व योंगमुडो एसोसिएशन संभाजी नगर द्वारा 11 वी राज्य स्तरीय योंगमुडो स्पर्धा का आयोजन, विभागीय क्रीड़ा संकुल, संभाजी नगर, में किया गया। जिसमे नागपुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किए। साची चिमोटे, अर्पिता शोभावत, प्रयाग शेंडे, तेजस माटे ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों का चयन डिसेंबर में मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय योंगमुडो स्पर्धा के लिए किया गया। 

सभी ने अपनी सफलता का श्रेय नागपुर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद डाहारे, सचिव किरण यादव, व प्रशिक्षक शशांक विश्वकर्मा को दिया। सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर खुशाल इंगोले, नरेंद्र बिहार, शुभम पड़ोले, काजल राऊत, वैभव ब्राह्मणकर, आचल राऊत, साहिल पाटिल, ध्यानेस पाटिल, ने अभिवादन किया।