- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : मोमिनपुरा की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

नागपुर समाचार : मध्य नागपुर प्रभाग क्रमांक 8. मोमिनपुरा की समस्याओं को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव फजलुर रहमान कुरैशी के नेतृत्व में नागपुर महानगर पालिका के उपयुक्त गणेश राठौड़ को निवेदन दिया गया। कुरैशी ने बताया के प्रभाग के कुछ क्षेत्र में पुरानी सीवर लाइन होने की वजह से लोगों के घर में गंदा पानी और बारिश का पानी रिवर्स वापस घरों के अंदर जा रहा है। लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हैदरी रोड के पास सीवर लाइन, वजीर किराना स्टोर के पास सीवर लाइन, चूड़ी गली के अंदर गली में सीवर लाइन, हैदरी रोड, पीलिया झाड़ने वाली गली सीवर लाइन, नए चैंबर का काम जल्दी से जल्दी चालू करें। मोमिनपुरा गेट द्वारा और इस्लामिया जूनियर कॉलेज के पास द्वारा गड्ढे का काम पूरा करने के बाद रोड खराब हो गया उसे जल्द से जल्द फ्लोरिंग का काम भी चालू करें।

उपायुक्त ने गांधीबाग जोन के अधिकारी से बात कर के जल्द से जल्द काम करने का आश्वासन दिया। निवेदन देने में प्रमुख रूप से राकेश निकोसे, युवा नेता बाबू खान, जावेद खान, नकल अहमद, राजेश गुप्ता, मुन्ना अग्रवाल, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी प्रमुखता से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *