- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : महाराष्ट्र दिवस पर कस्तूरचंद पार्क में मुख्य समारोह, पालकमंत्री ने किया ध्वजारोहण

■ पुलिस परेड और उत्कृष्ट कर्मचारियों का हुआ सत्कार

नागपुर समाचार : महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर उपराजधानी नागपुर के ऐतिहासिक कस्तूरचंद पार्क में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सभी वरिष्ठ प्रशासकीय व पुलिस अधिकारी समेत गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे।

महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज उपराजधानी नागपुर स्थित ऐतिहासिक कस्तूरचंद पार्क में महाराष्ट्र दिवस का मुख्य समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी, पुलिस अधिकारी और अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद पुलिस दल ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और एक प्रभावशाली परेड का आयोजन किया गया, जिससे देशभक्ति का वातावरण गूंज उठा। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

समारोह में अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का विशेष सत्कार किया गया। उन्हें सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। प्रत्येक वर्ष 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है। 1 मई, 1960 को भाषा के आधार पर लागू किए गए बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई थी। इस अधिनियम के अनुसार मराठी भाषी लोगों के लिए महाराष्ट्र और गुजराती भाषी लोगों के लिए गुजरात राज्य का गठन हुआ था। मुंबई को महाराष्ट्र की राजधानी तथा नागपुर को उपराजधानी घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *