नागपुर समाचार : भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि नागपुर की धरती से तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प युवा कर रहे हैं. 2014 और 2019 में युवाओं की ताकत व समर्थन से मोदी सरकार बनी. तभी से देश में युवा केन्द्रत विकास हुआ है. खेल, कृषि, आईटी सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को भरपूर अवसर मिल रहे हैं. कांग्रेस, शिवसेना, राष्ट्रवादी पार्टी परिवारवादी हैं. केवल बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जहां एक बूथ कार्यकर्ता भी सीएम व पीएम बन सकता है।
उन्होंने कहा कि आने वाले 25 वर्ष देश के लिए अहम हैं. देश को विश्वगुरु के रूप में खड़ा करना है और इसके लिए मोदी जैसा स्थिर व मजबूत नेतृत्व चाहिए. प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि देश गवाह है कि जब-जब क्रांति आई देश का युवा जागा है. मोदी ने युवा शक्ति को पहचाना और उनका भरोसा भी जीता. प्रास्ताविक राहुल लोणीकर ने रखा. संचालन शिवानी दानी व आभार प्रदर्शन बादल राऊत ने किया.



