- Breaking News, नागपुर समाचार, शीत सत्र २०२३

नागपुर समाचार : स्मृति भवन पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, संघ संस्थापक हेडगेवार की मूर्ति पर चढ़ये फूल

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एक साथ रेशमबाग स्थित स्मृति भवन पहुंचे

नागपुर समाचार : उपराजधानी में शुरू शीतकालीन सत्र का आखिरी के दो दिन बचे हुए हैं। इसी बीच गुरुवार को सत्र शुरू होने के पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ रेशमबाग स्थित स्मृति भवन पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार की मूर्ति पर फूल भी चढ़ाये।

इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह एक प्रेरणा का स्थान है। बचपन में मैं संघ की शाखा जाता था। हालांकि, कुछ ऐसे समीकरण बने की नहीं जा पाता था। लेकिन आज दोबारा यहां आकर अच्छा लग रहा है।”

उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष विधायक प्रवीण दटके, दक्षिण नागपुर विधायक मोहन मते सहित संघ के कई वरिष्ठ स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।