- नागपुर समाचार, सामाजिक 

आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था ने उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती।

NBP NEWS 24,
21-02-2022.

नागपुर:- सोमवार 21 फरवरी 2022 को नीलकमल सोसायटी बेसा में आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा संस्था की सदस्य अनघा मेश्राम इनके निवास स्थान पर हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक “छत्रपति शिवाजी महाराज” की 392वीं जयंती उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम में संस्था की सचिव ज्योती द्विवेदी और अनघा मेश्राम ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माल्यार्पण कर अभिवादन किया।

कार्यक्रम में महिला आश्रम की महिलाएं एवं बच्चों को ज्योती द्विवेदी जी ने शिवाजी महाराज कौन थे और उनसे हमें क्या क्या सिख लेनी चाहिए। छत्रपती शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अनघा मेश्राम ने शिवाजी महाराज को नमन किया।

कार्यक्रम में 50 से भी ज्यादा संख्या में बच्चे उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती यादव उपस्थित थी। कार्यक्रम का आयोजन अनघा मेश्राम ने किया और आभार प्रदर्शन ज्योती द्विवेदी इन्होंने किया।

कार्यक्रम में कौशिकी द्विवेदी, आदर्श द्विवेदी, महिला आश्रम की संचालक ऊषा मालवीय, हेमा तिवारी, सीमा महात्मे, अनिका यादव, माधुरी, सुनीता, मान्यता, चेतन वर्मा, सम्पर्क जोशी, परी मेश्राम, पूजा तिवारी, आकाश दुबे एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे। सभी बच्चों एवं अतिथियों को संस्था द्वारा फलाहार भी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *