‘लाल पानी’ के नाम से 350 रूपये किलो बिक रहा था हिरण का मांस
नागपूर समाचार : नागपुर के ग्रामीण इलाके खापा में कल शाम एक जगह छापा मारा गया। जहां पर दो हिरण के मांस मिले। इस मांस को ‘लाल पानी’ के नाम से बेचा जाता था। यह छापा वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसाइटी के लोगो द्वारा मारा गया और नागपुर ग्रामीण पुलिस के मदद से मारा गया। यहाँ छापे में 3 से 4 किलो हिरण का मांस मिला साथ ही तीन जिंदा कछुआ मिले जो बेचने के लिए रखे गए थे।
इस छापे में एक शख्स पकड़ा भी गया जबकि 2 लोग अब भी फरार है बताया जाता है कि यह लोग मछुआरे जाति के हैं और यह खुवाड़ा जंगल से हिरण का शिकार किया। ये लोग कछुआ, बड़ी छिपकली जैसे कई जीवो का शिकार कर खाने के शौकीनों को बेचते थे। इसी दौरान वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसाइटी के लोगो को किसी ने जानकारी दी।
जिसके बाद छापा मारने की तैयारी की गयी है। तभी इनके घर में पुलिस की मदद से छापा मारा गया। खापा पुलिस थाने के निरीक्षक अजय मानकर की मौजूदगी में ये कार्यवाही की गयी। जिसमे लाल पानी के नाम से बिकने वाला हिरण का मांस और कछुआ पाए गए। हालांकि इस मामले में पुलिस वन विभाग के साथ मिलकर आगे की कार्रवाई कर रही है।