- नागपुर समाचार

आदर्श महिला मंच ने मनाया गणतंत्र दिवस।

नागपुर:- आदर्श बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था द्वारा संचालित आदर्श महिला मंच द्वारा बुधवार 26 जनवरी को नंदनवन स्थित श्रीमती पल्लवी जोशी के प्रांगण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। झंडा वंदन और राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में संस्था के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।


कार्यक्रम मे शिक्षा और रोजगार कला और संस्कृति, राष्ट्रगीत हस्तरेखा वस्तु की जानकारी दी गई तथा भजन, ड्रेस, भुषण वस्त्र, बच्चे और महिलाओं ने ड्रामा, डांस, कल्चर, भाषा के अलग अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अलग अलग राज्य के हिसाब से महिलाओं ने वस्त्र धारण कर भाग लिया महाराष्ट्र, उतरप्रदेश, बिहार, बंगाल, पंजाब और भारत माता का पोशाक उपयोग किया।

कार्यक्रम में कहा गया कि भारत माता का आशीर्वाद हम पर हमेशा था, है और रहेगा। मेहनत और कर्म करते जाऔ फल की चिंता मत करो समय के अनुकूल सबको फल मिल ही जाता है। मंच पर ज्योति द्विवेदी जी ने कहा मेहनत करने वाले की कभी हार नहीं होती, रेखा चतुर्वेदी जी ने कहा जिंदगी एक संघर्ष का नाम है, काम छोटा या बड़ा नहीं होता काम काम होता। मंच संचालन ज्योति द्विवेदीजी ने किया और आभार प्रदर्शन पल्लवी जोशीजी ने किया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जोशी परिवार, माही मयुरकर, और छात्र कौशिकी द्विवेदी, रेखा चतुर्वेदी उपस्थित थी। पहला, दुसरा, तीसरा और सांत्वना उपहार उत्तरप्रदेश, बिहार, और बंगाल , पंजाब की वेशभूषा धारण करने वाली महिलाओं को मिला। भारत माता के रूप शामिल हुई चांदनी हंसानी को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल बाकी सभी महिलाओं को भी हल्दी कुमकुम लगाकर मान सम्मान किया गया तथा उपहार भेट स्वरूप दिए।
कार्यक्रम में वर्षा लोही, उज्वला राउत, चांदनी हंसानी, शिल्पा तिवारी, स्मिता दुबे, अनिता तिवारी, मिना तिवारी, शारदा सूर्यवंशी, विजया मेहर, नलिनी भनारकर, ऋतिक हंसानी, अलका बोरकर, प्रतिभा तिवारी, रंजना तायवाड़े, पुष्पा राहंगडाले, अनिता पुरोहित उपस्थित थी। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती ज्योती द्विवेदी और पल्लवी जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *