
नागपुर शहर के युवाओं ने कांग्रेस पार्टी में लिया प्रवेश
नागपुर समाचार : पश्चिम नागपुर एवं नागपुर शहर में सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं ने पश्चिम नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष रिजवान खान रूमवी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विधायक विकास ठाकरे, विभागीय अध्यक्ष ओवैस कादरी, शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष इरशाद अली की प्रमुख उपस्थिति में नागपुर शहर और पश्चिम नागपुर के युवाओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश लिया।
इस दौरान विधायक ठाकरे ने युवाओं से संगठन को मजबूत बनाने और मनपा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर हर प्रभाग में टीम बनाकर काम करने की अपील की।
पद नियुक्ति कार्यक्रम में पश्चिम नागपुर और नागपुर शहर अल्पसंख्यक विभाग उपाध्यक्ष शेख एजाज, नागपुर महासचिव, मोबिन मुकीम राजा, पश्चिम नागपुर उपाध्यक्ष युवा नेता रिजवान शेख, फैजान अली, हैदर अली, तुषार रोकड़े, कैफ अली, महासचिव पद पर नियाज बैग, अमित कलमवार, मुस्ताक अली, गणेश पाटील, रिजवान आलम, महिंद्र बागडे, हरीश खान, रोहित तायेवाड़े, निसार खान, आकिब शेख, अक्षय दिवेकर, नावेद खान, अनवर अहमद की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर हाजी समीर, जुनैद अहमद, योगेश कुम्भलकर, राम भाऊ उपस्थित थे।