
एक और बाघिन की मौत, पेंच के जंगल में मृत पायी गयी
नागपूर समाचार : एक दिन पहले चंद्रपुर से नागपुर लायी गयी बाघिन की इलाज के दौरना मृत्यु हो गयी। वही आज फिर एक बाघिन मृत पायी गयी। नागपुर के पेंच में ये बाघिन मृत पायी गयी। ये बाघिन T-35 है जिसका मॉनिटरिंग नंबर 635 था। ये पथार बीट के सालेघाट रेंज में पायी गयी है जो पेंच टाइगर रिज़र्व का हिस्सा है।
वन विभाग के अनुसार बाघिन का जो वीडियो मिला है उसमे बाघिन अजीब सी हरकत कर रही थी। सम्बंधित अधिकारी जब एरिया में गए तब बाघिन मृत अवस्था में दोपहर 1 बजे मिली। हालांकि बाघिन के शरीर पर कोई भी घाव या किसी भी प्रकार के निशान नहीं है। अब बाघिन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पायेगी।