- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : नोटरियों को मिली संजीवनी, मनाया जल्लोष, दौड़ी खुशी की लहर

केंद्र सरकार ने नए नोटरी अमेंडमेंड ड्राफ्ट रदद् करने का दिया आश्वाशन

नागपुर समाचार : जिल्हा न्यायालय, नागपुर के समक्ष महाराष्ट्र एन्ड गोआ नोटरीज़ एसोसिएशन के विदर्भ अध्यक्ष व प्रवक्ता एड. अशफाक शेख, के नेतृत्व में व जिल्हा वकील संघटन पूर्व अध्यक्ष एड. प्रकाश जैसवाल, वर्तमान अध्य्क्ष एड. कमल सतुजा, सचिव नितिन देशमुख, एड. कुतुब ज़फर, एड. सुनील थोमरे, एड. योगेंद्र जामभुलकर की प्रमुख उपस्थिति में व अन्य नोटरियो व वकीलों की उपस्थिति में नोटरियो द्वारा फूलो से स्वागत कर जल्लोश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नोटरी एसोसिएशन के विदर्भ अध्यक्ष व महाराष्ट्र प्रवक्ता एड. अशफाक शेख ने बताया कि, कुछ दिनों पहेले, विधि व न्याय विभाग, केंद्र सरकार द्वारा नोटरीज़ एक्ट में अमेंडमेंट कर एक प्रस्ताव मसौदा 2021 के रूप में निकला गया, जिसमे नोटरीज़ को प्रक्टिस के लिए पहले 5 वर्ष बाद में 5-5 वर्ष के 2 रिनिवल ऐसे कुल पंद्रह वर्ष का कार्यकाल दिया गया था, इस मसौदे पर आपत्ति होने पर 15 दिसम्बर तक आपत्ति व सुझाव मंगाए गए थे, जिसके विरोध में महाराष्ट्र एन्ड गोआ नोटरी एसोसिएशन, महाराष्ट्र की ओर से दिनांक 14 दिसम्बर 2021 को सफलता पूर्वक नागपुर सहित पूरा महाराष्ट्र ‘एक दिन नोटरी काम बंद’ रखा गया। इसी दौरान केंद्र सरकार के विधि व न्याय विभाग के दिशा निर्देश पर अस्सोसीएशन द्वारा आपत्ति व सुझाव भेजे गए।

इसके अलावा महाराष्ट्र एन्ड गोआ नोटरीज़ एसोसिएशन, के अध्यक्ष सैयद सिकन्दर अली के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल जिनमे विदर्भ अध्यक्ष व महाराष्ट्र प्रवक्ता एड. अशफाक शेख, उपाध्यक्ष एड. सुनील ठोमरे, पुणे अध्यक्ष एड. आतिश लांडगे, एड. शोभा कढ़, एड. विभा सिंघ, एड. सोनाली मकदूम व दिल्ली के समस्त नोटरीज़ सहित एक शिष्टमंडल किरण रिजूजी कानून मंत्री भारत सरकार इनसे मिला और बताया कि यदि 15 वर्षो में नोटरीज़ का लाइसेंस रदद कर कार्यकाल समाप्त कर दिया जायेगा तो नोटरीज़ 55 – 60 वर्ष की आयु में किस तरह बेरोज़गार हो जाएंगे, रोज़मर्रा जीवन अस्त व्यस्त हो जायेगा, और ये सभी नोटरीज़ के साथ बड़ा अन्याय होगा, इसलिए इस आने वाले अमेंडमेंड बिल के ड्राफ्ट को तुरंत रदद् किया जाए व सभी नोटरीज़ का नोटरी पद हमेशा की तरह जीवनभर के लिए कंटिन्यू किया जाए और सुझाव दिए कि नोटरियो को सरकारी अधिकारी की तर्ज़ पर सरकारी पहेचान पत्र दिए जाए, टोल टैक्स पर छूट दी जाए व नोटरियो के पुराने रेट जो इस महँगाई के ज़माने में भी बरसो पुराने है उसे बढ़ाया जाए और नोटरी रिनिवल में देर हो रहे है उसमें जल्दी और ऑनलाइन किये जायें।

नोटरी असोसिएशन के इस प्रस्ताव को स्वीकारते हुवे कानून मंत्री सांसद किरण रिजिजू ने सकारात्मक अश्वासन देते हुवे कहा कि, जल्द ही नया बिल ड्राफ्ट रदद् करेंगे, किसी भी नोटरी को 15 वर्ष में खारिज नही किया जायेगा। और नोटरियो को उपरोक्त सुविधा देने के बारे में विचार करेंगे और नए नोटरीयो को भी नियुक्त करेंगे, ऐसा आश्वासन दिया।

इस ड्राफ्ट को रद्द करने में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, सांसद श्रीरंग अप्पा बारणे, शरदचंद्र पवार, सांसद सुप्रिया सुळे भी प्रयासरत रहे, नोटरी एसोसिएशन की ओर से सभी मान्यवरों का शुक्रिया अदा किया। असोसिएशन के कार्याध्यक्ष ऍड. यशवंतराव खराडे, सचिव प्रवीण नालावड़े, व कोषाध्यक्ष कादरीजी भी प्रयासरत रहे।

इस अमेंडमेंट बिल ड्राफ्ट के रद्द होने के आश्वाशन पर महाराष्ट्र के सभी नोटरियो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, और नोटरियो के मुरझाये चेहरे खिल उठे, इसे न्याय की जीत मानते हुवे इस खुशी में एड. अश्फाक शेख द्वारा जल्लोष का अयोजन किया गया इस मौके पर विशेस रूप से जिल्हा वकील संगठन के माज़ी अद्य्यक्ष एड. श्री प्रकाश जैसवाल, वर्तमान अध्यक्ष एड. श्री कमल सतुजा, सचिव एड. श्री नितिन देशमुख, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एड. सुनील थोंबरे, एड. योगेंद्र जामभुलकर, एड. कुतुब ज़फर, एड. महेश चौधरी, एड. फारूकी, एड. आशीष देशराज, एड. नौशाद हैदरी, एड. मिसाब हैदरी, एड. पोरकुटे, एड. शारदा भिवगड़े, एड. मृणाल घाटे, एड. शेखर पराते, एड. कमलेश गुरबाणी, एड. दिनेश गुप्ता, एड. विन्चुरकर, एड. सन्तोष माटा, एड. खुराना मैडम, एड. लीनेटते सेंटियागो, एड. चंद्रशेखर राउत, एड. तवीर शेख, एड. छाया भिवगड़े, एड. स्वप्निल चंदुरकर, एड. आशीष नायक, एड. गज़ाला खान, एड. अविनाश बालपांडे, एड. प्रवीण खांडेकर, एड. सुनील बैसवारे, एड. रोहिणी ढोक, एड. राकेश कोचर, एड. राहुल परमार, एड. रौनक शर्मा, एड. विक्की तांबे, एड. प्रत्युष हलदे, एड. शबाना दीवान, एड. वासुदेव कापसे, एड. मनीष राय, एड. गजानन काले, एड. वाजेद शेख और अन्य कई सारे नोटरीज़ व वकील उपस्थित थे, सभी ने कानून मंत्री किरण रिजिजु, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, सांसद श्रीरंग बरने, शरद पवार, सुप्रियाताई सुले का बहोत बहोत आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *