- Breaking News, नागपुर समाचार, मनपा, सामाजिक 

नागपूर समाचार : आजादी के अमृत महोत्सव पर महापौर ने आकाश में छोड़े तिरंगे बलून

आजादी के अमृत महोत्सव पर महापौर ने आकाश में छोड़े तिरंगे बलून

नागपुर समाचार : समर्पण सेवा समिति द्वारा आजादी के 75 वे वर्ष में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम नागपुर महानगर पालिका एवं खादी ग्राम उद्योग भारत सरकार खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति के अंर्तगत नेताजी सुभाषचंद्र बोस एव झण्डा गीत के रचेता श्यामालाल गुप्त इनके 125 वे जयंती के अवसर पर डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर चौक पर झंडा गीत एव देशभक्ति के गीत का आयोजन समर्पण सेवा समिति द्वारा किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विधायक गिरीश व्यास, विधायक कृष्णा खोपडे, महापौर दयाशंकर तिवारी, भाजपा के धर्मपाल मेश्राम, खादी ग्राम उद्योग के केंद्रीय सदस्य जयप्रकाश गुप्ता, नगर सेविका कांताताई रारोकर, सचिन करारे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था द्वारा नन्हे बाल कलाकार जिन्होंने स्वतंत्र सेनानी के पोशाक पहनी थी। 

सर्वपथम भारत माता की वेशभूषा शिपाली भोजवानी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आर्यन फुलझले, झांसी की रानी सृष्टि निनावे, रानी लष्मी बाई अरलीन भोजवानी, सावित्री बाई फुले आल्या भोजवानी, मिल्ट्री आर्मी फौजी सैनिक मिहिर जुम्मानी, चाचा नहेरु वंश जुम्मानी, रानी जीजाबाई याशिका जुम्मानी, रानी अहिल्या मुस्कान भोजवानी एव अन्य बाल्कलाकारो ने देश के विरजवानो की पोशाक पहन कर देश भक्ति की गई। संस्था द्वारा अतिथियों द्वारा झंडा गीत के पश्चात आकाश में तिरंगा बलून गैस वाले छोड़े गए तथा जयप्रकाश गुप्ता द्वारा सभी नन्हे कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत संस्था द्वारा पौधा देकर किया गया। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बादल बत्रा म्यूजिकल पार्टी एव उनकी टीम तथा संस्था के सचिव नरेश जुम्मानी, हितेश जोशी, महेश ग्वालानी, लष्मन रामरखयानी, तुलसी हरियानी, किशोर भैया, डॉ शिरीश चांडक, प्रवीण जुम्मानी, विक्रम खुराना, डॉ महेश तिवारी, दिव्या जुम्मानी, महेंद्र कटारिया, वीणा जुम्मानी, जानवी जुम्मानी, रोशनी भोजवानी, मधुसूदन सारडा, सुरेश गुरिया, सचिन बंसोड, रोहित ठाकरे, अनिल प्रजापति, जेठानन्द खण्डवानी ने प्रयास किया। कार्यक्रम का मंच संचालन नरेश जुम्मानी, ने किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *