

चाहे जो हो जाए बंगाल नहीं बनने देंगे, महाराष्ट्र महाराष्ट्र ही रहे
नागपूर समाचार : कल शिवसेना की मुम्बई में रैली थी इस रैली में शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने आरएसएस और बीजेपी पर कई आरोप लगाए, इस पर आज महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जवाब दिया और उद्धव ठाकरे की नीयत पर भी सवाल उठाएं नागपुर पहुंचे देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र को बंगाल बनाना चाहते हैं मतलब राजनीतिक हत्या करना चाहते हैं सरकार के विरोध में सूली पर लटका ना चाहते हैं, उसके हाथ पैर काटना चाहते है, इसको कोई भी बंगाल नहीं बना पाएगा जब तक भारतीय जनता पार्टी है , चाहे जो हो जाए बंगाल नहीं बनने देंगे, महाराष्ट्र महाराष्ट्र ही रहेगा।
इसके साथ ही ईडी और सीबीआई को लेकर फडणवीस ने कहा क आप के लोगों ने भ्रष्टाचार किया, लोगों को लूटा इंक्वायरी देश के न्यायालय ने की है महाराष्ट्र के मुखिया के रूप में उनको इस बात पर विचार करना चाहिए चिंता करना चाहिए आईटी की रेट में जिस प्रकार की दलाली महाराष्ट्र में मिली है, शायद महाराष्ट्र के इतिहास में सबसे भ्रष्ट सरकार के मुख्या के रूप में आपका नाम दर्ज होगा इससे पहले इतना भ्रष्टाचार कभी महाराष्ट्र में नहीं देखा गया, इसके ऊपर चिंता करने की जगह आप इन्हें बचा रहे हैं।
वही ड्रग मामले में जवाब देते हुए कहा कि ड्रग ऐसा कैंसर है जो हमारे युवाओं को एक प्रकार से ग्रसित कर रहा है आप ड्रग्स बेचने वाले के साइड से हो, कंज्यूम करने वाले साइड से हो, जो नष्ट करना चाहते हैं उसके साइड से हो, एक बार आप तय कर ले।
फडणवीस यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अगर केंद्र की सरकार कभी भी एजेंसियों का दुरूपयोग नहीं करती, इसका दुरुपयोग होता तो आपका आधा मंत्री मंडल जेल में होता हम लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोग हैं।




