- नागपुर समाचार

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू जी का नागपुर आगमन पर भव्य स्वागत।

नागपुर:- करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजपाल सिंह अम्मू जी का आज बुधवार 25 अगस्त को नागपुर आगमन पर नागपुर करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा विमानतल पर भव्य स्वागत किया गया। नागपुर आगमन के बाद होटल तुली इंटरनॅशनल में आयोजित पत्रकार परिषद में सूरजपाल सिंह अम्मू जी ने पत्रकारों से कहा की करनी सेना हिंदुत्व समर्थक संघटन है हम लव जेहाद का प्रखर विरोध करते है हमारी हिन्दू संस्कृति और परंपरा पर हमें गर्व है। करनी सेना एक सामाजिक एवं धार्मिक संघटन है कोरोना काल के पहले दौर में लाखों लोगों को मुसाफिरों को करनी सेना द्वारा भोजन , अनाज, सैनिटाइजर, मास्क आदि वितरित किये गए। कोरोना के दूसरे दौर में भी भोजन ऑक्सिजन, रेमेडेसीवीर इंजेक्शन आदि की आपूर्ति की गई।


राजनैतीक सवालों पर उन्होंने कहा की शिवसेना अपने पथ से भटक चुकी है जब बाळासाहेब ठाकरे जीवित थे तो उन्होंने हुन्दुत्व की विरोधी कांग्रेस पार्टी का पुरजोर विरोध किया किंतु सत्ता के लिए शिवसेना ने काँग्रेस के साथ गठबंधन कर जनता के साथ अन्न्याय किया है। धारा 370 हटाकर भारतीय जनता पार्टी ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है खंडित भारत को आज अखंड भारत बनाया है भाजपा के निर्णयों के लिए हम उनका समर्थन करते है। करनी सेना का उद्देश्य सम्पूर्ण भारत देश मे अखंड हिन्दू संगठन स्थापित करना है।

करनी सेना की पदाधिकारियों के एक दिवसीय अधिवेशन हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजपाल सिंह अम्मू जी के साथ बॉबी पारीख, रौचिका अग्रवाल, सुमित सिंह करेरी, अनु चौधरी दिल्ली से नागपुर पधारे। स्वागत कार्यक्रम में करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज सिंह, पंजूभैय्या तोतवानी, अमोल ठाकरे, सुभाष कोटेचा, ज्योति द्विवेदी, चेतना जाधव, पायल सिंह, मधुकर धोमसे, संध्याताई राजपूत, शितलताई राजपूत, विनोद पवार, किशोर, राहुल पदमावत, देवचन्द्र बटुरे, कुलदीपसिंह राजपूत, समाधान राजपूत, राजकुमार राजपूत, जयपाल ठाकुर एवं नागपुर करनी सेना के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। कल होने वाले महाराष्ट्र राज्य पदाधिकारियो के अधिवेशन की जानकारी कमल हिरयानी ने पत्रकार परिषद में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *