- Breaking News, नागपुर समाचार, सामाजिक 

नागपुर : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ,महाराष्ट्र की नागपुर इकाई द्वारा झोपड़ पट्टी में वस्त्रो का वितरण व जागरूकता अभियान

नागपूर : दिनांक 12/12/2020 को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की जागरूकता अभियान सप्ताह के अंतर्गत नागपुर इकाई द्वारा वस्त्रो का वितरण व महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम करने हेतु झोपड़पट्टी में आज कार्यक्रम लिया गया।इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थीजी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु छोटे छोटे टिप्स दिए व इसके साथ ही साथ कला कौशल सीखने को प्रोत्साहित किया व उनके बच्चो को मुफ्त ट्यूशन व प्रोफेशनल कोर्स सीखाने की बात की। नागपुर जिला उपाध्यक्ष पिंकी दुबे जी ने स्वच्छता पूर्वक जीवन जीने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर में प्रदेश प्रवक्ता माधुरी मिश्राजी, जिला मंत्री गौरी कनोजे जी,जिला संगठन मंत्री अपराजिता शुक्लाजी, संगीता घईजी, प्रफुल्ला व्यास जी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे व वितरण हेतु बहुत सारे वस्त्रो को लेकर आये। नागपुर जिले की कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेजी बहुत सारे कपड़ो की व्यवस्था की व रश्मी अवस्थीजी ने कम्बल का योगदान किया।कमलेश्वरी फाउंडेशन की ओर से भी वितरण के लिए कपड़ो की व्यवस्था की।

कार्यक्रम की सफलता के लिए राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन व संस्थापिका अम्बिका शर्मा वशिष्ठ जी ने नागपुर टीम का उत्साह वर्धन किया व उनके सम्पर्क में लगातार रहने पर बल दिया जिससे वहां के जरूरत मन्द लोग आत्मनिर्भर बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *