- Breaking News, आयोजन, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : कल थैलिसिमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर, सिंधु युवा फोर्स ने की अपील

नागपुर समाचार : सामाजिक सरोकारों मैं सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था सिन्धु युवा फोर्स द्वारा मानवता की सेवा के संकल्प के साथ 10 मई रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जरीपटका स्थित संत संतरामदास धर्मशाला (समाधि साहिब) में सुबह 8 से शाम 7 बजे तक चलेगा। संस्थाध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी ने बताया के इस शिविर का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना नहीं बल्कि इसे एक मिशन के रूप में चलाना है।

वर्तमान में थैलेसिमिया से पीड़ित बच्चों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त की कमी एक बड़ी चुनौती है। हमारा लक्ष्य है कि किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में कठिनाई ना हो और उन्हें समय पर जीवनदान मिल सके। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन और उनकी सुविधा के लिए संस्था द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। महिलाओं के लिए रक्तदान की अलग व्यवस्था व रक्तदाताओं के लिए संस्था की ओर से पौष्टिक भोजन की व्यवस्था रहेगी।

रक्तदान की पूरी प्रक्रिया अनुभवी डॉक्टरों और मेडिकल टीम की सीधी देखरेख में संपन्न होगी। आगे केवलरामानी ने बताया कि जिनकी आयु 18 से 65 वर्ष के तक स्वस्थ व्यक्ति व जिनका वजन 45 किलो से अधिक हो वे रक्तदान कर सकते हैं। सिंधु युवा फोर्स ने समस्त शहरवासियों से विनम्र अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में सहभागी बने। आपका दिया हुआ रक्त किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकता है। आइए मानवता की खातिर स्वेच्छा से आगे आएं और रक्तदान महाकुंभ को सफल बनाएं। 

शिविर सफल बनाने के लिए स्वाती वासवानी, ज्योति सचदेव, मीरा हासनानी, प्रिया केवलरामानी, दीपा जादवानी, भूमिशा उदासी, रोशिका लालवानी, भाविका आनंदानी, निकिता होतवानी, समता खुशालानी,भावना मूलचंदानी, अनीता खुशालानी, काजल हेमराजानी, शोभा आनंदानी, कनिका लालवानी, पिंकी, जयसिंघानी, दृष्टि ढोलवानी, कंचन मोटवानी, ओमप्रकाश बतरा, नंदलाल मनशानी, महेश केवलरामानी, प्रदिप बालानी, राकेश खुशालानी, एड कमल आहूजा, सुंदर मुलचंदानी, मुकेश चौधरी, सुनील बीखानी, पिंकी केवलरामानी, सोनू चेलानी, मोहन मुलचंदानी, कुमार खुशालानी, दिपक वाधवानी, संजय हेमराजानी, प्रकाश केवलरामानी, जगदीश केवलरामानी, प्रकाश आनंदानी,जीतु लालवानी, मयूर क्रिशनानी, गुल वासवानी, तुलसी सचदेव, दिलीप मीरानी, नंदलाल जयसिंघानी, प्रकाश लालवानी, इंद्रकुमार खिलवानी, टोनी मुलचंदानी, दिपक आडवानी, नितिन ढोलवानी, दिनेश केवलरामानी, रोहित चौधरी, मनोज जानियानी, नरेश आलवानी, पीयूष हासनानी नंदलाल वासवानी सुनील मोटवानी, अमर कटारिया, नितिन गोधानी प्रयासरत है।