- Breaking News

वाराणसी/काशी समाचार :  उभरती युवा कवयित्री श्वेता सिंह साहित्य जगत में बना रही हैं पहचान

गांव पवनी खुर्द (पल्हना) जिला आजमगढ़ वाराणसी काशी यूपी की सुप्रसिद्ध कवित्री श्वेता सिंह

वाराणसी/काशी समाचार : आजमगढ़ पवनी खुर्द की रहने वाली युवा साहित्यकार श्वेता सिंह (पिता – सुजीत सिंह) कम उम्र में ही साहित्य जगत में अपनी विशेष पहचान बना रही हैं।

 काशी विश्वनाथ की पावन धरती पर आयोजित विभिन्न कवि सम्मेलनों और साहित्यिक मंचों पर उन्होंने अपनी प्रभावशाली कविता, शायरी और ग़ज़लों से श्रोताओं का मन मोह लिया है।

गत रविवार 29 तारीख को आयोजित ‘ठहाकों की महफिल’ के सुंदर मंच पर युवा कवयित्री श्वेता सिंह ने अपना काव्य पाठ प्रस्तुत किया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और श्रोताओं ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।”

श्वेता सिंह को बचपन से ही कविता और साहित्य लेखन में गहरी रुचि रही है। स्कूल के समय से ही वे कविता रचना कर रही हैं और आज अनेक मंचों, कॉलेज कार्यक्रमों तथा कवि सम्मेलनों में अपनी प्रतिभा का सफल प्रस्तुतीकरण कर चुकी हैं।

उनकी रचनाओं में नारी सम्मान, महिलाओं की गरिमा और समाज में उनके महत्व को विशेष स्थान मिलता है। इसके साथ ही देवी-देवताओं तथा सामाजिक विषयों पर भी उनकी कविताएँ सरल, भावपूर्ण और समझने योग्य शैली में लिखी जाती हैं। उनकी कविता गीत ग़ज़लें और शायरी भी श्रोताओं द्वारा काफी पसंद की जाती हैं।

कम उम्र में ही साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय श्वेता सिंह को वाराणसी की उभरती हुई युवा कवयित्री के रूप में देखा जा रहा है। अपनी रचनाओं के माध्यम से वे देश, समाज और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक विचार प्रस्तुत कर रही हैं तथा अपने परिवार और क्षेत्र का नाम भी रोशन कर रही हैं।