- Breaking News, Chif Reporter - Wasudeo Potbhare, IPL 2026, खेलकुद 

IPL समाचार : देवदत्त पडिक्कल ओर विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी ने सनराइजर्स को 6 विकेट से हराया

IPL समाचार : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के पहले मैच में शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया। बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए। इशान किशन ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। अनिकेत वर्मा ने भी तूफानी बल्लेबाजी की, लेकिन देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के बदौलत यह स्कोर काफी साबित नहीं हुआ। आरसीबी ने 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बना लिए।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इशान किशन ने 38 गेंद पर 80 रन बनाए। अनिकेत वर्मा ने 18 गेंद पर 43 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंद पर 21 कन बनाए। ट्रेविस हेड ने 11, अभिषेक शर्मा ने 7, डेविड पेन ने नाबाद 6 और जयदेव उनादकट ने नाबाद 4 रन बनाए। हर्ष दुबे ने 3 और नितीश कुमार रेड्डी ने 1 रन बनाए। हर्षल पटेल खाता नहीं खोल पाए। आरसीबी के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।

आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 38 गेंद पर नाबाद 69 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंद 61 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 12 गेंद पर 31 रन बनाए। टिम डेविड 16 रन बनाकर नाबाद रहे। फिल साल्ट ने 8 रन बनाए। जितेश शर्मा खाता नहीं खोल पाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड पेन ने 2 विकेट लिए। जयदेव उनादकट और हर्ष दुबे को 1-1 विकेट मिले। आरसीबी के लिए जैकब डफी और अभिनंदन सिंह ने डेब्यू किया। इस मैच में इशान किशन आईपीएल में बतौर कप्तान डेब्यू किया। पैट कमिंस के चोटिल होने के कारण उन्हें सनराइजर्स का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है।

(RCB) आरसीबी की पारी

आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 38 गेंद पर नाबाद 69 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंद 61 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 12 गेंद पर 31 रन बनाए। टिम डेविड 16 रन बनाकर नाबाद रहे। फिल साल्ट ने 8 रन बनाए। जितेश शर्मा खाता नहीं खोल पाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड पेन ने 2 विकेट लिए। जयदेव उनादकट और हर्ष दुबे को 1-1 विकेट मिले।