- Breaking News, मुंबई समाचार

मुंबई समाचार : गडचिरोली में खुफिया विभाग के कार्यालय हेतु भूमि मंजूर

गडचिरोली में खुफिया विभाग को मिली जमीन, सोनापुर में बनेगा एसीआईओ कार्यालय

मुंबई समाचार : राज्य सरकार ने गडचिरोली जिले में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गडचिरोली तहसील के मौजा सोनापुर क्षेत्र में सहायक केंद्रीय गुप्तचर अधिकारी (एसीआईओ) के कार्यालय भवन निर्माण के लिए 500 वर्ग मीटर शासकीय भूमि मंजूर की गई है। इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा शासन निर्णय जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौजा सोनापुर के सर्वे क्रमांक 135/1 में कुल 16.62 हेक्टेयर क्षेत्र उपलब्ध है, जिसमें से 500 वर्ग मीटर जमीन इस कार्यालय के निर्माण के लिए निर्धारित की गई है। यह भूमि चालू रेडी रेकनर के अनुसार निर्धारित कब्जेहक मूल्य पर प्रदान की जाएगी।

यह निर्णय नागपुर विभागीय आयुक्त तथा गडचिरोली जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस जमीन का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्य यानी एसीआईओ कार्यालय के निर्माण के लिए ही किया जाएगा।

यदि भविष्य में इस भूमि का उपयोग किसी अन्य कार्य के लिए करना होगा, तो इसके लिए शासन की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य रहेगा। इस फैसले से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलने की उम्मीद है।