- Breaking News, उद्घाटन, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : गंगाधरराव डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन सेवा करना उपकार नहीं बल्कि कर्तव्य –  सरसंघचालक मोहन भागवत

नागपुर समाचार : सेवा कोई एहसान नहीं बल्कि कर्तव्य है. सेवा करने से हम स्वयं शुद्ध हो जाते हैं. मनुष्य का मन स्वाभाविक रूप से अनेक सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि विचारों से भरा रहता है लेकिन सेवा मन को शुद्ध करती है. वे मध्य भारत के सबसे – बड़े स्व. गंगाधरराव फडणवीस मेमोरियल डायग्नोस्टिक सेंटर के उ‌द्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे.

उन्होंने आगे कहा कि संसाधनों की कमी और अनेक कठिनाइयों के बावजूद स्व. गंगाधरराव ने ईमानदारी, निस्वार्थता और सत्वप्रधानता के बल पर अपने कौशल और संगठनात्मक क्षमता का उपयोग करते हुए सामाजिक कार्य किए. इस अवसर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री की माता सरिता फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्यसभा सांसद माया इवनाते, कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, राज्य मंत्री पंकज भोयर, आशीष जायसवाल, विधायक आशीष देशमुख, महापौर नीता ठाकरे और संदीप जोशी उपस्थित थे.

अपने परिचय भाषण में विधायक संदीप जोशी ने समाज के निम्न और मध्यम वर्ग के मरीजों से अपील की कि वे जरूरत के समय इस आधुनिक और किफायती डायग्नोस्टिक सेंटर का लाभ उठाएं. उन्होंने इस कार्य में योगदान देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद भी दिया. संचालन रेणुका देशकार ने किया

मेरे पिता मेरे प्रेरणा स्रोत : मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बचपन में अपने पिता को जो काम करते देखा उसका व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ा. इसी से मेरे भीतर राष्ट्रवादी विचारधारा और समाजसेवा की भावना का संचार हुआ, इसलिए मेरे पिता ही मेरी प्रेरणा के सच्चे स्रोत हैं. इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों को आधुनिक और अद्यतन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित केंद्र पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न पहले की जा रही है. वर्तमान में सरकार लगभग 2,400 बीमारियों का मुफ्त इलाज प्रदान कर रही है और 12 जटिल सर्जरी भी आम आदमी के लिए कम लागत पर उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने भविष्य में इन सेवाओं के और विस्तार पर भी जोर दिया.

स्व. गंगाधरराव का योगदान महान : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गंगाधरराव ने भाजपा के विकास और विस्तार में अमूल्य योगदान दिया है. उन्होंने बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पार्टी का विस्तार किया. सरकारी अस्पतालों में अक्सर निदान सेवाएं प्राप्त करना मुश्किल होता है, जबकि निजी अस्पतालों में ये बहुत महंगी होती हैं, इसलिए आम आदमी को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह केंद्र इस आवश्यकता को पूरा करेगा.