- Breaking News, धार्मिक , नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : आयोलाल झूलेलाल के जयघोषों से निकली शोभायात्रा, नयनाभिराम झांकियों के दर्शनार्थ उमड़ा भक्तों का सैलाब

नागपुर समाचार : सिंधी समाज के इष्टदेव वरुणावतार झूलेलाल का १०७६वां जन्मोत्सव गांधीसागर के तट पर स्थित झूलेलाल मंदिर में सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महंत ठाकुर मोहनदास के सानिध्य में सिंधियत दिवस चेट्रीचंड भव्य रूप से मनाया गया। न केवल नगर बल्कि विदर्भ के दूर दराज के क्षेत्रों से भक्तों ने पहुंचकर दर्शन किये। राजू मखीजा ने जानकारी दी कि नगरसेवक विक्की कुकरेजा के नेतृत्व में निकली स्कूटर रैली का समापन मंदिर में महाआरती से हुआ।

महंत ठाकुर मोहनदास व रमेश जेसवानी अतिथियों व समस्त सदस्यों की मौजूदगी में दो दिवसीय चेट्रीचंड महोत्सव का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलित, झूलेलाल भगवान को माल्यार्पण कर किया। महोत्सव में विधायक द्वय प्रवीण दटके, कृष्णा खोपड़े, सुनील केदार, राजे मुधोजी भोसले, दयाशंकर तिवारी, अर्चना डेहनकर ने उपस्थित रहकर पूजन किया। पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल द्वारा हरी झंडी दिखाकर महापौर नीता ठाकरे, स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दानी, सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर की उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।

इसमें धार्मिक, सामाजिक, सजीव पात्रों सहित ६० झांकियों का समावेश रहा। शोभायात्रा के अग्रिम भाग में हर्षिका विजय साखरकर के नेतृत्व में ५१ महिलाएं मंगलकलश धारण किये हुए थी। शोभायात्रा में स्वप्निल समर्थ द्वारा स्केटिंग, सजीव पात्रों के साथ घोड़े पर सवार, लेझिम नृत्य, शिव तांडव, लेझिम नृत्य, पथीयारी दल, पाठियारी मलखम्ब, जबलपुर कच्छी घोड़ा, पथक, सरस्वती बैंड, झूलेलाल के जसगायक जितेंद्र धर्माणी जस गायन कर रहे थे। रसना की ओर से शरबत वितरित किया गया। साई चांदुराम दरबार की ओर से जबलपुर की मशहूर शहनाई के साथ सनमुखदास सेतिया, जयराम रामख्यानी के मार्गदर्शन में सिंधी छेज नृत्य आकर्षण का केंद्रबिंदु रहा। 

झांकियों में सर्वप्रथम झांकी विघ्नहर्ता गणेशजी, झूलेलाल का रथ, शिव तांडव नृत्य, बाहुबली बजरंगबली, मुखी माता, राधाकृष्ण भगवान, शस्त्र पथक (चंद बिनेकर), जबलपुरवाले घोड़ा नृत्य, कालिया मर्दन, पूतना वध, लंकनी बजरंगबली, छत्रपति शिवाजी महाराज, मत्स्य अवतार, भगवान विष्णु द्वारा गजेंद्र मोक्ष, गंगा अवतार, श्रीराम जन्म, गणेशजी द्वारा कुबेर का गर्व हरण, झूलेलाल के भक्त नृत्य करते हुए, हनुमानजी का विराट रूप, श्रीकृष्ण दर्शन, शिवाजी द्वारा माता सप्तमी दर्शन, गणेशजी, हनुमानजी, राम लक्ष्मण के साथ, कलगीधर सत्संग मंडल की गुरुनानक बाला मर्दाने के साथ, श्रीकृष्ण इस्कॉन मंडली की झांकी अन्य नयनाभिराम झांकियों का समावेश रहा। स्थान स्थान पर भक्तों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया व प्रसाद, शरबत वितरित किया गया।

शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों, झूलेलाल मंदिर, गांधीसागर से अग्रसेन चौक, गीतांजलि चौक, चंद्रलोक बिल्डिंग, गांधी पुतला, इतवारी, बड़ङ्कस चौक, कोतवाली से शिवाजी पुतला, तिलक रोड होते हुए झूलेलाल मंदिर पहुंची। समापन पर मंदिर में ठाकुर मोहनदास इष्टदेव की आरती, अरदास कर भगवान से देश मे हरियाली, खुशहाली, अमन चैन की मिन्नते मांगी। बहराणा साहब का जल में विसर्जन, ज्योति को जल में प्रवाहित कर दो दिवसीय भव्य झूलेलाल जन्मोत्सव का समापन किया। 

धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने में रमेश जेसवानी, कोडूमल धनराजानी, दीपक देवसिंघानी, हरिराम नागपाल, मेघराज मैनानी, मनोज मोरयानी, मनोहर खुशलानी, विजय रामानी, एन. कुमार, कन्हैया तलरेजा, सतीश मिरानी, कंबल आडवाणी, राजुभाई माखीजा, सुनील जग्यासी, नंदलाल हरद्वानी, संजय धनराजानी, राम खुशलानी, सोनू मंघानी, नानक आहुजा, रवि हरद्वानी, प्रदीप जेसवानी, योगेश उत्तमचंदानी, जय मोरयानी, कमलेश धनवानी, शंकर हरद्वानी, तुलसी हरयानी, जैकी मसंद, मोहन पुरसवानी, जयेश लखानी, शंकर हरद्वानी, राजू विधानी, मधु विधानी, सुंदर तारबानी, नानक मेघानी, कस्तूरी, विनोद धींगड़ा, जगदीश मसंद, अशोक मोटवानी, सुरेश अमरनानी, नंदलाल झुरानी, लालचंद उदासी ने अहम भूमिका निभाई।

सांस्कृतिक – धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही

बच्चों व महिलाओं के लिए सांस्कृतिक व स्पर्धाओं का आयोजन संयोजक सुनील जग्यासी, संजय धनराजानी, राम खुशलानी, राजूभाई माखीजा, सोनू मंधनी, मधु विधानी, शंकर हरद्वानी, जय मोरयानी, प्रदीप जेसवानी, नानक आहूजा, कमलेश धनवानी, राजू विधानी के संयोजन में वेशभूषा स्पर्धा, टैलेंट, मेहंदी, सिंधी व्यंजन सहित अनेक स्पर्द्धाओं का आयोजन जोर शोर से हुआ। जिसमें सैकड़ों बच्चों, महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। स्पर्धाओं में विजेताओं को आशीष एन एक्स, मान मेडिकल प्रा लि. की ओर से पुरस्कृत किया गया। 

एस.एच.वी.एस. के छात्रों का सिंधी नृत्य, सिंधी सामाजिक संस्था की ओर से कंचन जग्यासी के मार्गदर्शन में सिंधी छेज नृत्य प्रस्तुत किया गया। झुलेश्वर महिला मंडल की रेखा ठकुर, ज्योति मंगलानी, शीला धनराजानी, सुधा जेसवानी, सुजाता मैनानी की ओर से स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

चेट्रीचंडू पर हुआ महाभिषेक

सुबह इष्टदेव झुलेलाल का महाभिषेक महंत ठाकुर मोहनदास द्वारा पंचामृत, गंगा, जमुना, सरस्वती, पवित्र नदियों से लाये जल से किया गया। विश्व में खुशहाली, अमन, हरियाली एवं धर्म, संस्कृति की रक्षा के प्रतीक ३० फुट ऊंचे झंडे को संस्था अध्यक्ष जेसवानी के हाथों वंदन कर झंडा फहराया गया। बहराणा साहब की पूजा अर्चना महंत ठाकुर सारस्वत सिंधी ब्राह्मण मंडल के बीस ब्राम्हणों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। महंत द्वारा बहराणा साहब की महिमा, आरती, पल्लव का व्याख्यान किया गया।

प्रमुख यजमान सुरेश जग्यासी, नारायणदास डेबले, माधवदास ममतानी, रमेश जेसवानी, हरिराम नागपाल, मेघराज मैनानी, मनोज मोरयानी, एन कुमार, मनोहर खुशालानी, कंवल आडवाणी, कन्हैया तलरेजा, सतीश मिरानी के हाथों बहराणा साहिब की पूजा अर्चना हुई। झूलेलाल म्यूजिकल पार्टी के घनश्याम दात्रे गीतों, पंजड़ो के मध्यम से इष्टदेव की महिमा का गुणगान किया।

महाप्रसाद का वितरण प्रदीप जेसवानी, संजय, सुनील जग्यासी, शंकर हरद्वानी, बिहारीलाल साधुराम, झूलेलाल किराना मर्चेंट संघ, जनता मंडल, जरीपटका, पूज्य महल सिंधी पंचायत, चांदुराम दरबार साहिब, सिंधी सोशल फोरम, झुलेश्वर सेवाधारी मंडल, महिला मंडल, कलगीधर सत्संग मंडल, पूज्य केटा कॉलोनी पंचायत, कलगीधर सत्संग मंडल के सहयोग से किया गया। शाम को भजन संध्या में घनश्याम दात्रे झूलेलाल की महिमा का बखान किया. शाम को घर घर में पांच पांच दीपक जलाकर दीपोत्सव की तरह जगमग के इष्टदेव का जन्मोत्सव सोत्साह मनाया गया।