- Breaking News, PRESS CONFERENCE, आयोजन, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : बैसा-पिपला में भव्य “कला व सांस्कृतिक महोत्सव 2026” का आयोजन के बारे में सुनील सोनटक्के मिडिया को जानकारी देते हुए

नागपुर समाचार : नगर पंचायत बैसा-पिपला के सभापति (पानी पुरवठा व जल निस्सारण समिति) सुनील सोनटक्के ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत के वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 मार्च 2026 को ओपन ग्राउंड, बैसा चौक में भव्य “कला व सांस्कृतिक महोत्सव 2026” का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय महोत्सव क्षेत्रवासियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद ले सकें। सुनील सोनटक्के ने विशेष रूप से कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की कला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है।

महोत्सव में इस वर्ष मनोरंजन और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य और गीत-संगीत के साथ 20 मार्च की संध्या को विशेष आकर्षण “कॉमेडी कट्टा” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार भाग कदं और कुशल बर्दिक अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं चर्चित एंकर सोनाली कुलकर्णी अपनी शानदार एंकरिंग से कार्यक्रम को और भी खास बनाएंगी।

सुनील सोनटक्के ने आगे बताया कि महोत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाएं।

यह कार्यक्रम नगर पंचायत बैसा-पिपला के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय नागरिकों का भी उत्साहपूर्ण सहभाग देखने को मिल रहा है।