- Breaking News, आवेदन, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजयुमो का विरोध, पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

नागपुर समाचार : कोराडी रोड स्थित मॉडर्न स्कूल चौक पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के पोस्टर पर अज्ञात समाज कंटकों द्वारा काली स्याही फेंककर विद्रूप करने की घटना सामने आई है। इस घटना के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, नागपुर महानगर के अध्यक्ष सचिन करारे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस आयुक्त रविन्द्र सिंघल को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने और शहर में वैमनस्य फैलाने की यह निंदनीय कोशिश है। यदि पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया, तो पूरे शहर में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।