खाओ तो जानो, एक बार आओगे तो बार बार आओगे
नागपुर समाचार : नागपुर में स्वाद और पारंपरिक आतिथ्य का नया केंद्र बनने जा रहा अर्बन रजवाड़ी रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ बुधवार 11 मार्च 2026 को प्रातः 10:15 बजे किया जाएगा। श्री रामदेव बाबा और श्री श्याम बाबा की असीम कृपा से आयोजित इस शुभ अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, परिवारजनों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में प्रतिष्ठान का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में परम पूज्य दादी माँ के कर कमलों द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती दुर्गा देवी अठवासिया उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के आयोजक प्रो. किशोर जांगीड ने बताया कि यह रेस्टोरेंट नागपुर के भोजन प्रेमियों के लिए पारंपरिक और आधुनिक स्वाद का अनोखा संगम प्रस्तुत करेगा। रेस्टोरेंट में ग्राहकों को शुद्ध, स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजनों का विशेष अनुभव प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।
इस भव्य आयोजन में अठवासिया परिवार की ओर से सभी अतिथियों का सादर स्वागत किया जाएगा। प्रो. किशोर जांगीड के साथ सुपुत्र मोतीराम, मुलाराम, श्रवणराम, मानाराम, ताराचंद तथा सुपौत्र लक्ष्मण, हनुमान और कमल सहित समस्त अठवासिया परिवार चरड़ास इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे और सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन करेंगे।
आयोजकों ने शहर के सभी मित्रों, शुभचिंतकों और नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस शुभ अवसर पर उपस्थित होकर नव आरंभ हो रहे अर्बन रजवाड़ी रेस्टोरेंट के शुभारंभ के साक्षी बनें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
यह रेस्टोरेंट मानवाडा चौक के पास टॉय स्टेशन के निकट स्थित है, जहाँ आने वाले समय में नागपुरवासियों को पारंपरिक स्वाद और शानदार आतिथ्य का नया अनुभव मिलने वाला है।




