नागपुर समाचार : 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस्कान मंदिर के प्रांगण में विधी झा के नेतृत्व में भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से लक्ष्मी वर्मा, लता घाटे (एन.एम.सी. सफाई कर्मचारी) तथा श्रीमती नलिनी शेरकुरे (पूर्व सरपंच, पिपलधारा – हिंगना) को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ. राजेश्री एन. शेल्के (ज्योतिष एवं न्यूमरोलॉजी), एडवोकेट मनुजा तिवारी (सामाजिक कार्य), श्रीमती सुजाता दुबे (सामाजिक कार्य), इंदिरा किसलय (साहित्य), डॉ. प्रेमलता तिवारी (शिक्षा), श्रीमती शिल्पा देशमुख (फूड इंडस्ट्री), प्रियंका ठाकुर (मार्केटिंग एवं मैनेजमेंट), श्रीमती नीता नायक (हेल्थ केयर), सुरुचि अडे (इंटीरियर डिजाइन) माधुरी राउलकर (ग़ज़ल संग्रह एवं साहित्य सृजन), श्रीमती कविता रेवतकर (सोशल एंटरप्रेन्योर), श्रीमती सुप्रिया कुमार मस्राम (भारतीय संविधान के अधिकतम अनुच्छेदों का अध्ययन), डॉ. अर्चना भारती (डी-एडिक्शन काउंसलर), श्रीमती सुनीता दुबे (कैंसर जागरूकता), श्रीमती नलिनी शेरकुरे (सोशल एंटरप्रेन्योर), तथा ज्योति द्विवेदी (पत्रकारिता) शामिल रहीं।

कार्यक्रम की एक विशेषता यह भी रही कि इस्कॉन मंदिर की 25 समर्पित महिला भक्तों का भी सम्मान किया गया, जो पिछले 30 वर्षों से मंदिर में निःस्वार्थ भाव और पूरी निष्ठा के साथ सेवा कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती किरण बुटाले (महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष, महिला विंग – परशुराम परिषद) उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती एकता भैया, डॉ. कल्पना तिवारी, एडवोकेट कीर्ति गलगलिकर तथा साधना भक्ति माताजी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की प्रस्तावना साधना भक्ति माताजी ने रखी, जबकि अध्यक्षता विधी झा ने की। मंच संचालन प्रियंका ठाकुर एवं शालू मिश्रा ने किया।
यह कार्यक्रम महिलाओं के योगदान, समर्पण और उपलब्धियों को सम्मानित करने वाला प्रेरणादायक आयोजन रहा। अंत में सभी उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।




