- Breaking News, PRESS CONFERENCE, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : रेड कार्पेट मैगज़ीन इंडिया का भव्य लॉन्च नागपुर में संपन्न, फैशन, ब्रांडिंग और मीडिया का शानदार संगम

नागपुर समाचार : नागपुर के सिविल लाइंस स्थित Press Club Nagpur में 26 फरवरी 2026 को Red Carpet Magazine India का भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं आधिकारिक लॉन्च समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर की जानी-मानी हस्तियों और मीडिया प्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मैगज़ीन के पहले कवर फेस के रूप में Amruta Fadnavis को प्रस्तुत किया गया, जिन्हें नागपुर और महाराष्ट्र की स्टाइल आइकन के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मेजबानी रेड कार्पेट मैगज़ीन इंडिया की सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर Rashi Budhrani ने की। उन्होंने बताया कि मैगज़ीन का उद्देश्य फैशन, ब्रांडिंग और मीडिया को एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जहां उभरते डिजाइनर्स, मॉडल्स और ब्रांड्स को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

रेड कार्पेट कंपनी सर्विसेज के अंतर्गत मैगज़ीन शूट, ब्रांड शूट, होर्डिंग शूट और “रेड कार्पेट स्पॉट-लाइट पॉडकास्ट” जैसे विशेष सेगमेंट्स की भी औपचारिक शुरुआत की गई।

इस अवसर पर कृपा सावलानी (Fashion Forecast), डॉ. रितु सिंह चौहान (Motivational Speaker), अरुंधति Rambhad माया ताई हाडे (नगरसेविका, प्रभाग 36), सपोर्टिंग पार्टनर अजीज शाह (मैनेजर) एवं वरुण दुर्योधन (Supporting Partner) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान फैशन और मीडिया के नए ट्रेंड्स पर चर्चा की गई तथा भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा भी साझा की गई।

यह आयोजन नागपुर में फैशन और मीडिया इंडस्ट्री के लिए एक नई दिशा और सशक्त शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।