- Breaking News, नागपुर समाचार, नियुक्ती, मनपा

नागपुर समाचार : नीता ठाकरे बनीं महापौर, कुल १०४ वोट मिले, लीला हाथीबेड का उपमहापौर बनना तय

नागपुर समाचार : नगर की महिला महापौर के रूप में भाजपा की नीता ठाकरे चुनी गई हैं। ठाकरे को कुल १०४ वोट मिले जबकि उनके खिलाफ मैदान में उतरीं कांग्रेस की स्नेहल ठाकरे को महज ३६ वोट मिले। मुस्लिम लीग, बसपा, एमआईएम के ११ नगरसेवकों ने तटस्थ की भूमिका निभाई। उपमहापौर पद की चयन प्रक्रिया समाचार लिखे जाने तक जारी थी और इस पद पर भाजपा की लीला हाथीबेड का चयन तय है।

महाापौर तथा उपमहापौर चयन की प्रक्रिया आज सुबह रेशमबाग स्थि कविवर्य सुरेश भट सभागृह में शुरू हुई। महापौर पद के लिए सौ. नीता ठाकरे तथा उपमहापौर पद के लिए लीला हाथीबेड का चुना जाना पहले से तय था। इसके साथ ही मनपा में प्रशासक राज समाप्त हो गया है जो लगभग ४ वर्षों से चल रहा है।

महापौर तथा उपमहापौर पद के चुनाव के लिए आज भाजपा के सभी १०२ गरसेवक ४ आपली बस में सवार होकर सुरेश भट सभागृह पहुंचे। महिला तथा पुरुष नगरसेवक भाजपाई दुपट्टा ओढ़े तथा भाजपाई पगड़ी पहने सभागृह में पहुंचे। मनपा आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने चुनाव प्रक्रिया शुरू करवाई। कांग्रेस-शिवसेना तथा अन्य दलों के नगरसेवक भी पहुंचे।