- Breaking News, नागपुर समाचार, राजनीति

नागपुर समाचार : बाल्या बोरकर बने सत्ता पक्ष नेता, शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने नाम का किया ऐलान

नागपुर समाचार : नागपुर महानगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी ने सत्तापक्ष नेता के नाम पर मुहर लगा दी है। भाजपा ने वरिष्ठ नेता बाल्य बोरकर को नेता सदन नियुक्त किया है। शनिवार को आयोजित नवनिर्वाचित नगरसेवकों की बैठक में शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने बोरकर के नाम की औपचारिक घोषणा की। इस जिम्मेदारी पर बोरकर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए सभी को साथ लेकर चलने और नगरहित में काम करने की बात कही।