- Breaking News, क्राईम खबर , नागपुर पुलिस, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : वन विभाग की कार्रवाई, मालगांव-कापसी से 40 लाख का अवैध सागवान किया जब्त

आरोपियों की खोजबीन शुरू

नागपुर समाचार : नागपुर शहर में वन विभाग ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागवान से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। मालगांव कापसी इलाके से करीब 40 लाख रुपये कीमत का सागवान जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के बाद लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है, वहीं वन विभाग ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अवैध सागवान के कारण शहर के लकड़ी कारोबारियों को लंबे समय से नुकसान झेलना पड़ रहा था। इसी के मद्देनजर वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि मालगांव कापसी इलाके में अवैध सागवान रखा गया है और वहां उसकी कटाई की जा रही है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। एक आरा केंद्र से अवैध सागवान को जब्त किया गया।

वन विभाग के मुताबिक, जब्त लकड़ी की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। वन विभाग ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जांच जारी है। इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।