- Breaking News, नागपुर समाचार, बाजार

नागपुर समाचार : NVCC अध्यक्ष व पदाधिकारियों का किया सत्कार

नागपुर समाचार : विदर्भ के व्यापारियों की संस्था नाग विदर्भ चेंबर आफ कामर्स के नव नियुक्त अध्यक्ष व पदाधिकारियो का नवोदय बिजनेस असोसिएशन ने अध्यक्ष मनोहरलाल आहुजा के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्ष फारुख आकबनी, सी ए अश्विनी अग्रवाल, उपाध्यक्ष, उमेश पटेल, उपाध्यक्ष, दीपक अग्रवाल, उपसचिव, मनीष जेजानी , उपसचिव सभी पदाधिकारियों का सत्कार NVCC ऑफिस में सम्मानपूर्वक शाल व गुलदस्ते से नवोदय बिजनेस के सभी पदाधिकारियो ने किया।

फारुख आकबनी ने नवोदय बिजनेस असोसिएशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।उन्होंने बताया कि NVCC के सदस्यों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, सभी व्यापारियों को इस संस्था से जुड़ना चाहिए। इस अवसर पर मनोहरलाल आहूजा, लक्ष्मण मेंडारे, अशोक जैन, गोपाल मुल्तानी, दशरथ मस्के, सुभाष सुराना, सुधीर सहानी, संजय लारोकर, ओमप्रकाश चावला की मौजूदगी रही।