
नागपुर:- राष्ट्र की उन्नति में महिलाओं का विशेष योगदान है। समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। महिलाएं हर कदम पर पुरुषों का साथ देते हुए देश के चहुंमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह बात महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष (युवाशक्ति) श्री अमोलजी ठाकरे, विदर्भ प्रभारी पंजूजी तोतवानी ने कार्यक्रम में कही। वे दक्षिण नागपुर की महिलाओं के करनी सेना में पदार्पण के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
जिस तरह देश मे महिलाओ के ऊपर अत्याचार की आए दिन घटना सामने आ रही है और इन घटनाओ के विरोध मे करणी सेना महिला सम्मान के लिये हमेशा सबसे आगे खड़ी होती है। करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजपाल सिंह अम्मू जी द्वारा नारी सम्मान तथा महिलाओ के सहशक्तिकरण संबंधित कार्यो से प्रेरित तथा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष (युवाशक्ति) श्री अमोलजी ठाकरे, विदर्भ प्रभारी पंजूजी तोतवानी, नागपुर करणी सेना के मार्गदर्शक श्री सुभाषजी कोटेचा के मार्गदर्शन मे नागपुर महानगर मे शुक्रवार ७ नवम्बर को समाजसेविका श्रीमती ज्योति द्विवेदी जी और श्रीमती चेतना जाधव ने करणी सेना मे महिला शक्ति के साथ प्रवेश कर संगठन को और मजबूत करने की दिशा मे कार्य करने का प्रण लिया। महिला शक्ति के साथ निलेशजी खारवाड़कर, राहुलजी शर्मा, ने अपने मित्रो संग करणी सेना मे प्रवेश लिया इस अवसर पर चन्दूजी गलगलिकार, देवेशजी व्यास, किशोर सिंह ठाकुर, सुरेशजी गाँधी, शुभम गुप्ता की विशेष उपस्तिथि रही।