- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर : कोरोना में शहीद हुए पुलिसकर्मी परिवार को 50 लाख की मदद 

नागपुर : कोरोना संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन लगने के बाद पुलिसकर्मियों का काम बढ़ गया था. संक्रमण के बीच भी पुलिसकर्मी निरंतर काम करते रहें. इस दौरान कई पुलिसकर्मी शहीद भी हो गए. ऐसे शहिदों को पुलिस विभाग ने मदद की है. कोरोना संक्रमित होकर शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिवार को शासन और वित्त विभाग द्वारा बीमा कवच और सानुग्रह सहायक अनुदान के तौर पर 50 लाख रुपये की सहायता की गई है.

शुक्रवार को सिविल लाइन्स स्थित पुलिस जिमखाना में सीपी अमितेशकुमार के हाथों शहीद परिवार को 50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. कोरोना से संक्रमित होकर यातायात परिमंडल इंदोर विभाग के पीएसआई रवींद्र नामदेवराव उके ड्यूटी पर शहीद हो गए थे. सीपी ने उनके परिवार को भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर डीसीपी संदीप पखाले, डीसीपी गजानन राजमाने आदि उपस्थित थे.