उल्हासनगर समाचार : उल्हासनगर महानगरपालिका चुनाव प्रचार हेतु आयोजित ‘जाहीर सभा’ में आज सहभागिता कर आशीर्वाद देने उमड़े उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
यह चुनाव केवल उम्मीदवारों का नहीं, बल्कि उल्हासनगरवासियों के भविष्य का चुनाव है। 15 तारीख को यह तय होगा कि उल्हासनगर कैसा होगा और उसका विकास किस दिशा में जाएगा।
कल्याण, अंबरनाथ, बदलापुर, ठाणे और नवी मुंबई जैसे शहरों में तेज़ी से विकास हुआ है। अब हमारा संकल्प है कि उल्हासनगर भी उसी गति से आगे बढ़े। उल्हासनगर का समग्र विकास और उसे विकास का इंजन बनाना ही हमारा एजेंडा है।

MMRDA द्वारा पूरे MMR क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिनका लाभ उल्हासनगर को मिलेगा। मेट्रो, ई-बस, अमृत-2.0 योजना के तहत जलापूर्ति और सीवेज परियोजनाएँ, प्रधानमंत्री आवास योजना, फ्लाईओवर और सड़कों के कंक्रीटीकरण जैसी योजनाओं से शहर का कायाकल्प होगा।
उल्हासनगर की जनता का उत्साह और भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखकर यह विश्वास दृढ़ हुआ है कि शहर में कमल खिलने जा रहा है। जनता के इस विश्वास को हम पूरी निष्ठा से सार्थक करेंगे और नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते रहेंगे।
15 तारीख को कमल की जिम्मेदारी उल्हासनगरवासी लें, अगले 5 साल उल्हासनगर शहर की जिम्मेदारी हम लेंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विधायक रविंद्र चव्हाण, विधायक कुमार आयलानी, विधायक किसन कथोरे जी, विधायक सुलभाताई गायकवाड एवं अन्य मान्यवर उपस्थित थे।




