

नागपुर समाचार : गुरुगोबिद सिंह जी के प्रकाश पूरब पर भाई मति दास गुरुद्वारा साहेब से नगर कीर्तन निकाला गया। शाम को मस्या वाले गुरुद्वारे में समाप्ति हुई। पांच प्यारे व नगर कीर्तन का १३१३ ट्री प्लांटेशन सोसायटी व मिसाल ले-आउट की संगत ने बड़ी धूमधाम से स्वागत किया।
मुख्य सचिव राजेंद्र सिंह पलाहा व गुरुद्वारे के प्रमुख कमलजीत सिंह मुनतानी, पांच प्यारे मलजीत सिंह सैंडी, ओमप्रकाश खातसा, मनदीप सिंह नय्यर, जसमीत सिंह का हार व सरोपा देकर स्वागत किया। हरदीप सिंह गाबरे ने मार्गर्शन किया।
जसबीर सिंग, मुल्तानी, भट्टी परिवार, बुमराह परिवार, सबरवाल परिवार, राज् जनरल जसब्बल परिवार, बाल कालू पाजी का विशेष का सहयोग रहा।





