- Breaking News, आयोजन, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती महोत्सव के दूसरे दिन व्याख्यान में उमड़ी भीड़, सावरकर की थी हिंदू राष्ट्र की संकल्पना

नागपुर समाचार : स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर ने अखंड हिंदू राष्ट्र की संकल्पना के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। सेल्युलर जेल में अमानवीय सामर्पित कर दिया था सोयर जातक प्रयासों का अनुभव करते हुए उन्होंने विभिन्न धर्मग्रंथों का अध्ययन किया। इसी अध्ययन के आधार पर उन्होंने हिंदू धर्म और हिंदुत्व की व्यापक एवं सर्वसमावेशी अवधारणा समाज के सामने रखी, उक्त प्रतिपादन अभिनेता एवं वक्ता शरद पोंक्षे ने किया।

श्री सिद्धिविनायक सेवा ट्रस्ट की ओर से स्वातंत्र्यवीर सावरकर की १४३वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अंदमान एक तीर्थक्षेत्र… त्रिदिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को हिंदुत्व… विषय पर शरद पोंक्षे के व्याख्यान को नागपुरवासियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला।

लक्ष्मीनगर स्थित आठ रास्ता चौक के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. विलास डांगरे, शरद पोंक्षे, भाजपा विदर्भ कार्यालय प्रमुख संजय फांजे, श्री सिद्धिविनायक सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर संदीप जोशी तथा सेल्युलर जेल की प्रतिकृति तैयार करने वाले कलाकार एवं सिविल इंजीनियर प्रफुल माटेगांवकर प्रमुखता से उपस्थित थे।

प्रास्ताविक संदीप जोशी ने किया। संचालन नीरज दोन्तुलवार ने किया। महोत्सव में स्थापित अंदमान की ऐतिहासिक सेल्युलर जेल की भव्य प्रतिकृति तथा उसके साथ प्रस्तुत किया जा रहा लाइट एंड साउंड शो विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और नागरिकों से उसे भरपूर प्रतिसाद मिल रहा है।

आज महोत्सव का समापन

महोत्सव के समापन दिवस ३० मई को शाम ६.३० बजे प्रसिद्ध वक्ता आशुतोष अडोनी का “समाज क्रांतिकारी सावरकर” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया है।