नागपुर समाचार : ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब ने दीपावली के पावन पर्व के निमित्त जीवन आश्रय सेवा संस्था, नागपुर जलाराम प्रार्थना भवन तथा पंचवटी वृद्ध आश्रम में क्लब के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से क्लब संस्थापक अध्यक्ष नाना नायक, संयोजक चेतन जोशी, पूर्व अध्यक्ष रमाकांत झाड़े, राजन गुप्ता, दिनेश मेहर, नव निर्वाचित अध्यक्ष महेश कालपांडे, सचिव नरेश नेरकर, कोषाध्यक्ष नितेश बाहे, जयेश वासनी, अनिल कोटपल्लीवार, प्रशांत जैन, दीपक कॉलपांडे, श्री और श्रीमती जयंत फाले, अजय भांगे, दीपक चीमंत्रवार, जीवन आश्रय संस्था के विकास शेंडे, उपस्थित थे।
दीपावली के शुभ अवसर पर सभी पूर्व अध्यक्षों ने दीपावली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि बच्चों एवं बुजुर्गों से मिलकर बहुत आनंद मिला। अध्यक्ष महेश कालपांडे ने दीपावली के पांच दिनों का महत्व बताकर क्लब द्वारा आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
पूर्व प्रमुख राजन गुप्ता ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा कि हमें आपके साथ दीपावली मना कर बहुत आनंद हुआ। जीवन आश्रय सेवा संस्था के विकास शेंडे, ने संस्था का परिचय देते क्लब द्वारा दी गई जीवनोपयोगी वस्तुएँ, अनाज, जैसी अनेक वस्तुएँ क्लब द्वारा संस्था को दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। क्लब ने उनकी जरुरतों को पुरा करने का आश्वासन दिया।
श्री जलाराम सत्संग मंडल के अध्यक्ष अजय लखानी, सभापति नरेंद्र देवड़ा को दरिद्रनारायण भोजन की तीथीराशि भेटस्वरूप दी तथा पंचवटी वृद्ध आश्रम द्राश्रम में वृद्ध महिलाओं के साथ सहभोजन का आनंद लिया। ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब के सदस्यों, धनजीभाई पटेल, प्राची एवं विशाल पोपट ने स्व. हसमुख सागलानी व स्व. मुकेश पोपट के स्मृती में, डॉ. मातरीश्रा व्यास, गजानन रानाडे, अभी बानी, योगेश वाघेला, प्रवीण जैन, विनोद खापेकर, प्रदीप निकम, विनोद भागवत, शैलेंद्र पालंदूरकर, आदि ने सहयोग दिया।
इस अवसर पर संयोजक चेतन जोशी ने दीपावली की शुभकामना देते हुए आर्थिक सहयोग देनेवाले सभी दानदाताओं का और क्लब के सभी सदस्यों का इस अवसर पर आभार व्यक्त किया तथा क्लब के कोषाध्यक्ष नितेश बाहे ने आभार प्रदर्शन किया।