- Breaking News, धार्मिक , नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : श्रवण, कीर्तन, मनन जरूर करें: भास्करानंद महाराज श्रीमद्भागवत कथा में संकीर्तन से बही भक्ति की गंगा

नागपुर समाचार : श्री अग्रसेन भवन, रविनगर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन पितृपक्ष निमित्त अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन व महिला समिति नागपुर जिला इकाई पदाधिकारी व कार्यकारिणी समिति की ओर से जारी है। वृंदावन के कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज भक्तों को कथा का सुंदर सरस वर्णन कर रहे हैं।

कथा के तीसरे दिन कथा व्यास महाराज ने कहा कि यह मानव जीवन मिला है तो इसका सार्थक उपयोग करें। जीवन के बाद मृत्यु आनी ही है। परंतु इस मृत्यु रूपी सत्य से डरता वही है जो इसकी तैयारी नहीं करता। मृत्यु आनंद का विषय है। क्योंकि मृत्यु को प्राप्त होने के बाद उस हरि चरण में स्थान मिल जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि इस मनुष्य जीवन में 3 चीज़ें जरूर करें श्रवण, कीर्तन, और मनन। शास्त्रों का अध्ययन करना ही चाहिए। हरि चिंतन हर समय निरंतर हमारे दिमाग और मन में होता रहना चाहिए। ठाकुर जी प्रिय बनने के लिए अच्छा कार्य करना चाहिए। जिस तरह इस देह को शुद्ध करने के लिए स्नान करना पड़ता है ठीक उसी प्रकार मन के मैल को दूर करने के लिए सत्संग करना जरूरी है। सुख हमें धर्म से मिलता है। जीवन में धर्म को धारण करो। उन्होंने कहा कि मनमाना आचरण अंधकार की ओर ले जाता है पर धर्म का मार्ग उस परम पिता की ओर अग्रसर करता है। वास्तविक कसौटी धर्म की है। जो धर्म को पूजता है उस पर चलता है प्रभु उसके हर दुःख, कष्ट दूर कर देते हैं। बाहरी आवरण कोई मायने नहीं रखती। भीतर धर्म को बनाये रखो।

बुधवार को प्रह्लाद चरित्र व भगवान नरसिंह अवतार प्रसंग महाराजश्री ने सुनाया। इस अवसर पर प्रह्लाद- लक्ष्य रवि रुंगटा व नरसिंह भगवान- कविता खेमका बने। बुधवार के उत्सव यजमान अनंतकुमार अग्रवाल (मुगलसरायवाले)थे। मधु मित्तल, अनीता डालमिया, स्नेहा अग्रवाल,अनीता अग्रवाल (कामठी वाले), दीपशिखा अग्रवाल, रक्षल अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल,विजय सराफ, ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, गिरीश लीलड़िया, अधि. संजय अग्रवाल, वेणुगोपाल अग्रवाल ने सहयोग दिया। प्रसाद यजमान हरि प्रसाद पोद्दार थे।

व्यासपीठ का पूजन प्रभारी कैलाश जोगानी, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल(बैंकवाले), संयोजक शरद जाजोदिया, निर्मला जाजोदिया, रीना जोगानी, रमा खेमुक़ा, कुमकुम अग्रवाल, नंदन खंडेलवाल, रमेशचंद्र अग्रवाल, शोभा राठी, सीए गजानन खेमुक़ा, मीना जाजोदिया, रेखा अग्रवाल ने किया। गुरुवार को श्री कृष्ण जन्म मनाया जाएगा। कथा 3.30 से 7 रखा गया है। सभी से उपस्थिति की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *