- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर : महापौर संदीप जोशी पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र चुनाव लड़ेंगे?

महापौर संदीप जोशी पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र चुनाव लड़ेंगे?

नागपुर : भारतीय जनता पार्टी ने मिशन पदवीधर निर्वाचन क्षेत्न चुनाव शुरू किया है। भविष्य में महानगर पालिका चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लेने वाले महापौर की भी चुनावी रेस में होने की चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा के नागपुर पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अनिल सोले निवृत्त होने के बाद अब भाजपा के इच्छुक इस जगह के लिए मोर्चा बनाना शुरू कर दिया है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार देवेंद्र फडणवीस नागपुर में प्रमुख कार्यकताओं के साथ पदवीधर निर्वाचन क्षेत्न में चुनाव पर चर्चा कर रहे हैं। भाजपा ने इस चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का मोर्चा बनाना शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवारों ने नेताओं से मिलना शुरू कर दिया है।

संदीप जोशी ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देती है, तो वे तैयार हैं। फेसबुक लाइव के दौरान संदीप जोशी से पूछा गया कि क्या आप अभी से पुन: चुनाव लडेंगे या अन्य कार्यकताओं को निर्वाचित होने का मौका देंगे? इस पर उन्होंने कहा कि संदीप जोशी ने 20 अगस्त को जन्मदिन पर स्पष्ट कर दिया था कि वह अब निगम चुनाव नहीं लडेंगे। इसलिए, यह पता चला है कि जोशी अब पदवीधर निर्वाचन क्षेत्न की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *