- Breaking News, PRESS CONFERENCE, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : राज्य स्तरीय सामाजिक न्याय परिषद २९ जून को नागपुर में आयोजित

छत्रपति शाहू महाराज सामाजिक न्याय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे

नागपुर समाचार : विवेक विचार मंच, महाराष्ट्र द्वारा सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की जागरूकता के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय सामाजिक न्याय परिषद इस वर्ष २९ जून (रविवार) को नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इंटरनॅशनल कन्वेंशन सेंटर, न्यू इंदोरा में संपन्न होगी।

यह परिषद राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज जयंती और ‘सामाजिक न्याय दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित की जाती है। परिषद का उद्देश्य सामाजिक न्याय की दिशा में कार्यरत संगठनों और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर संवाद स्थापित करना, समन्वय निर्माण करना और सामाजिक कार्यों को गति देना है।

इस वर्ष की परिषद में राज्य भर से लगभग १२०० सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। परिषद तीन सत्रों में आयोजित होगी – उद्घाटन सत्र, संवाद सत्र और समापन सत्र।

मुख्य अतिथिगण

मा. श्री देवेंद्र फडणवीस – मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र

मा. श्री नितिन गडकरी – केंद्रीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग

पद्मश्री नामदेव कांबळे – परिषद अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार

मा. श्री चंद्रशेखर बावनकुळे – राजस्व मंत्री, महाराष्ट्र

मा. श्री संजय शिरसाठ – सामाजिक न्याय एवं विशेष सहाय्य मंत्री, महाराष्ट्र

डॉ. माधवी खोडे चवरे – कुलगुरु, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय

मा. श्री सुनील वारे – महानिदेशक, BARTI, पुणे

डॉ. सुभाष कोंडावार – प्र-कुलगुरु, नागपुर विश्वविद्यालय

मा. श्री प्रदीप रावत – अध्यक्ष, विवेक विचार मंच, महाराष्ट्र (पूर्व सांसद, पुणे)

छत्रपति राजर्षि शाहू महाराज सामाजिक न्याय पुरस्कार २०२५ के सम्मानित प्राप्तकर्ता

कोकण विभाग

डॉ. रेखा गोपालसिंह बहनवाल (ठाणे)

एडवोकेट सदिय दादा जाधव (मुंबई)

पश्चिम महाराष्ट्र विभाग

राजेंद्र दामोदर गायकवाड (दिंडोरी, नाशिक)

चंद्रकांत काळोखे (अहिल्यानगर)

मराठवाड़ा – खानदेश विभाग

आनंद लोखंडे (छत्रपति संभाजीनगर)

विकास अवसरमल (रावेर, जळगांव)

विदर्भ विभाग

नागेश पाटील (वसुधरा परिवार, नागपुर)

प्रताप निदाने (खामगांव, बुलढाणा)

रेखा मधुकर कांबळे (अस्मिता बहुउद्देशीय संस्था, अकोला)

सेवा सर्वदा बहुउद्देशीय संस्था (नागपुर)

परिषद की विशेष रूपरेखा

प्रथम सत्र : उद्घाटन, मुख्य अतिथियों के उद्बोधन, पुरस्कार वितरण

द्वितीय सत्र : संवाद सत्र – चार समूहों में विभाजित चर्चा जिसमें अनुसूचित जातियों से जुड़ी समस्याएं, सामाजिक समानता, सरकारी योजनाएं, अन्याय-अत्याचार जैसे मुद्दों पर मंथन होगा

तृतीय सत्र : समापन सत्र – प्रतिनिधियों के विचार, मनोगत वक्तव्य, दो प्रमुख प्रस्तावों का पारित किया जाना

स्वागत समिति

अध्यक्ष : वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री भैय्यासाहेब बिधाने

सदस्य : श्री संदीप जाधव, श्री संजय पाटील, श्री वासुदेव सोनेकर, श्री प्रथमेश पुलेकर, श्रीमती निधि तेलगोटे, प्रो. विजय राठौड़

इस आयोजन की सफलता हेतु श्री सुनील कीटकरु, मनीष मेश्राम, अतुल शेंडे, राजू साळवे, भाग्यश्री दिवान, सुधाकर इंगळे, श्रेयश रंगारी, सतीश शिरस्वान, दत्ता शिर्के सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता अथक प्रयास कर रहे हैं।

परिषद तिथि: २९ जून २०२५ (रविवार)

समय: प्रातः १०:०० बजे से सायं ५:०० बजे तक

स्थान: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इंटरनॅशनल कन्वेंशन सेंटर, टेका नाका, न्यू इंदोरा, नागपुर

संपर्क: श्री सागर शिंदे – 8055906039 (राज्य संयोजक, विवेक विचार मंच)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *