
पांच साल से कर रहे तैयारी, 151 सीटों पर मजबूत स्थिति; अनिल देशमुख पर भी कसा तंज
नागपुर समाचार : नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे ने आगामी मनपा चुनाव में अपने दम पर लड़ने की बात कही है। ठाकरे ने कहा कि, नागपुर में हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा है। हम पांच साल से चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। यहां मुख्यतः लड़ाई भाजपा और कांग्रेस की रही है। यहाँ तीसरी पार्टी का नाम पत्र वजूद रहा है। इसलिए स्वाभाविक है लड़ाई दो दलों में ही होनी है। वहीं एनसीपी नेता अनिल देशमुख के 100 सीटों पर तैयारी पर बोलते हुए कहा कि, सभी के लिए मैदान खुला हुआ है, उन्हें 100 नहीं 151 सीटों पर तैयारी करनी चाहिए।
यूसीएन न्यूज़ से ख़ास बातचीत करते हुए ठाकरे ने कहा कि, “2019 विधानसभा चुनाव से हम नागपुर मनपा चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ता लगातार आंदोलन हो या अन्य तरह से लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव हम लड़ते आ रहे है। इसलिए मनपा चुनाव के लिए भी हम पूरी तरह तैयार हैं।”
अपने दम पर नागपुर मनपा चुनाव के सवाल पर ठाकरे ने कहा, “नागपुर शहर के मतदाताओं की विचारधारा कांग्रेस और बीजेपी के साथ ही रही है। मुख्या चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच ही रही है। छोटी मोती पार्टियां जरूर हैं लेकिन मुख्य चुनाव दोनों दलों के बीच ही होता आता रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे पास 1500 से ज्यादा लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है, हमें 151 सीटों पर उम्मीदवारी देना है। सभी जगहों पर कांग्रेस की तैयारी पूरी हो गई है, और मुझे यकीन मुझे कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी।” हालांकि, ठाकरे ने यह भी कहा कि, गठबंधन में शामिल पार्टिया सही सीटों पर मानेगी तो जरूर इसपर विचार किया जाएगा।
एनसीपी 151 सीटों पर लड़ें चुनाव
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अनिल देशमुख ने नागपुर मनपा की 100 सीटों पर दावा किया। देशमुख ने कहा कि, हमने शहर की 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। देशमुख के दावे पर ठाकरे ने भी अपनी तरह से जवाब दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मैदान सभी के लिए खुला हुआ है। उन्हें 100 नहीं 151 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करनी चाहिए।” ठाकरे ने आगे कहा, “हमें दावे के साथ पुराना इतिहास भी देखना चाहिए। पहले एनसीपी एक थी अब दो हो चुकी है।”