- Breaking News, IPL 2025, खेलकुद 

IPL समाचार : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराया, नवाबों के शहर में चला ‘माही मैजिक’

IPL समाचार : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार (14 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट पर 167 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत ने सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे ने 43 रन बनाए, लेकिन उन्होंने 37 गेंद लिए। नवाबों के शहर में ‘माही मैजिक’ देखने को मिला। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 11 गेंद पर 236.36 के स्ट्राइक रेट से 26 रन ठोके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इकाना भले ही एलएसजी का होम ग्राउंड हो, लेकिन माहौल ऐसा था मानो चेपक में मैच हो रहा हो।

चेन्नई के लिए चिंता कारण यह है कि धोनी को दौड़ने में दिक्कत हो रही थी। उनको पैर में दिक्कत है। ऋतुराज गायकवाड़ पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स 7 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स 7 में से 5 मैच हारकर आखिरी पायदान पर है। लखनऊ को अगला मैच 19 अप्रैल कौ राजस्थान रॉयल्स से खेलना है। चेन्नई सुपर किंग्स को 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से भिड़ना है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत ने 49 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 25 गेंद पर 30, आयुष बडोनी ने 17 गेंद पर 22 और अब्दुल समद ने 11 गेंद पर 20 रन बनाए। एडेन मार्कराम 6, निकोलस पूरन 8 और शार्दुल ठाकुर ने 6 रन बनाए। डेविड मिलर बगैर खाता खोले नाबाद रहे। चेन्नई के लिए रविंद्र जडेजा और मथिशा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। खलील अहमद और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट लिए।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे 37 गेंद पर 43 और महेंद्र सिंह धोनी 11 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। डेब्यूटेंट शेख रशीद ने 19 गेंद पर 27 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 22 गेंद पर 37 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी 9, रविंद्र जडेजा 7 और विजयशंकर 9 रन बनाकर आउट हुए।

लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी, आवेश खान और एडेन मार्कराम ने 1-1 विकेट लिए। चेन्नई की प्लेइंग 11 में क्रेग ओवर्टन और शेख रशीद को रविचंद्रन अश्विन और डेवोन कॉनवे की जगह मौका मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 में हिम्मत सिंह की मिचेल मार्श की वापसी हुई।

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे 37 गेंद पर 43 और महेंद्र सिंह धोनी 11 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। डेब्यूटेंट शेख रशीद ने 19 गेंद पर 27 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 22 गेंद पर 37 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी 9, रविंद्र जडेजा 7 और विजयशंकर 9 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी, आवेश खान और एडेन मार्कराम ने 1-1 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *