
नागपुर : अंतरराज्यीय स्तर पर फैले देह व्यापार का पर्दाफाश हो गया। इसे ऑनलाइन संचालित किया जा रहा था। सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने मनीष नगर में छापामार कार्रवाई कर उत्तर प्रदेश के आगरा शहर की दो लड़कियों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया। हिंगना रोड राजेंद्र नगर स्थित आंगन अपार्टमेंट निवासी आरोपी दलाल सौरभ प्रमोद सुखदेवे (28), रफीक उर्फ राज पठान (19 ) और आफताब उर्फ आर्यन शेख निजाम (20) अहमदनगर निवासी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि देह व्यापार का सूत्रधार अहमदनगर का ही रमजान रेहान पठान फरार है।
दो घंटे पुलिस को घुमाया…
आरोपियों ने शोक्का वेबसाइट पर नागपुर कॉल गर्ल, नागपुर एस्कोर्ट सर्विस के नाम से साइट तैयार की। वेबसाइट पर अलग-अलग लड़कियों के फोटो और फोन नंबर दिए हुए थे। इस पर कुछ दिनों से अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम नजर थी। साइबर सेल की मदद से भी उक्त मोबाइल की लोकेशन खंगाली गई, जिससे पता चला की आरोपी नागपुर में हैं। सोमवार को पुलिस फर्जी ग्राहक की मदद से फोन पर दलालों से बात की। सौदा पक्का होने के बाद ग्राहक के मोबाइल पर कुछ लड़कियों की फोटो भेजी गईं। आरोपी छत्रपति चौक, बेलतरोड़ी तो कभी अजनी चौक में बुलाते रहे। कभी फ्लैट तो कभी होटल में कमरा दिलाने का झांसा देकर करीब दो घंटे तक पुलिस को घुमाते रहे। आखिर कार मनीष नगर में पुरुषोत्तम सुपरबाजार के पास जाल बिछाकर आरोपियों को दबोच लिया गया