- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : पोलिंग कर्मचारी चुनाव सामग्री लेकर हुए रवाना, 4510 बूथों पर मतदान

नागपुर समाचार -: जिले की नागपुर और रामटेक लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है। गुरुवार को पोलिंग कर्मचारी चुनाव सम्रागी लेकर अपने अपने बूथ के लिए रवाना हो गये है। दोनों सीटों पर लगभग 28 हजार कर्मचारी मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगे।

नागपुर और रामटेक लोकसभा क्षेत्र में 4510 पोलिंग स्टेशन बनाये गए है। शहर में 389 परिसरों में 2,765 मतदान केंद्र होंगे, जबकि ग्रामीण जिले में 1,745 मतदान केंद्र होंगे, जिनमें 52 संवेदनशील मतदान केंद्र भी शामिल है। जिला प्रशासन ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। साथ ही कर्मचारियों को लाने ले जाने के लिए एसटी महामंडल और आपली बसों की व्यवस्था की गयी है।

रामटेक में पारवे वर्सेस बर्वे

रामटेक में चुनावी मुकाबले में कांग्रेस के श्यामकुमार बर्वे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना उम्मीदवार राजू परवे के खिलाफ मैदान में हैं। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 20,45,717 मतदाता हैं, जिनमें 10,43,266 पुरुष, 10,02,396 महिलाएं और 55 ट्रांसजेंडर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *