- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नामांकन की हुई शुरुआत, पहले दिन रामटेक से 23 और नागपुर से 43 लोगों ने ख़रीदे नामांकन पत्र

नागपुर समाचार : चुनाव आयोग ने बुधवार को पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के तहत नागपुर और रामटेक लोकसभा सीटों पर नामांकन भी शुरू हो गया। पहले दिन नागपुर और रामटेक सीट से क्रमशः 43 और 23 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इस दौरान नागपुर लोकसभा सीट से एक उम्मदीवार ने पर्चा भी दाखिल किया। 

चुनाव आयोग ने विदर्भ की 10 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत पूर्व विदर्भ की चंद्रपुर, गडचिरोली, गोंदिया-भंडारा, नागपुर और रामटेक लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल और वर्धा, अमरावती, अकोला, यवतमाल-वाशिम और बुलढाणा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होने हैं। पहले चरण के लिए बुधवार को आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद नामांकन शुरू हो गया है। पहले दिन नागपुर लोकसभा सीट से 43 लोगों ने 82 नामांकन पत्र ख़रीदे, वहीं रामटेक लोकसभा सीट पर पत्र खरीदें वालों की संख्या 23 रही।

नागपुर से गडकरी, रामटेक पर तय नहीं?

भारतीय जनता पार्टी ने नागपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरा है। वहीं रामटेक लोकसभा सीट पर अभी तक तय नहीं हो पाया है कि, महायुति के तहत इस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा। यही हाल कांग्रेस का भी दिखाई दे रहा है। भाजपा ने जहां नागपुर सीट पर उम्मीदवार उतर दिया है। लेकिन कांग्रेस अब तक यह तय नहीं कर पाई है कि, नागपुर से कौन होगा या रामटेक से किसे चुनावी मैदान में उतरा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *