- Breaking News, नागपुर समाचार, सामाजिक 

नागपुर/नई दिल्ली समाचार : केशव कल्चर के तत्वाधान में आयोजित फाग महोत्सव बना महिलाशक्ति का एक अनूठा उदाहरण

नागपुर/नई दिल्ली समाचार : विगत रविवार 3 मार्च 2024 को दिल्ली के बंग भवन मुक्त धारा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संपादन कर संस्था की कार्यकारिणी – प्रतिभा शर्मा, दीप्ति शुक्ला, सरिता गर्ग सरि, ज्ञानेश्वरी सिंह सखी एवं विनीता लवानियाँ ने महिला शक्ति को जोड़कर एक अनुपम उदाहरण दिया।

संस्था की महिला कार्यकारिणी जिनमें भार्गवी रविंद्र, डॉक्टर ममता गाबा, दुर्गेश्वरी सिंह, क्षितिज नागपाल, डा. तेजश्री वरधावे, मनीषा पाराशर, सीमा शुक्ला, कामिनी भारद्वाज, अर्पणा आर्या ध्रुव, पारुल राज ने सभी महिला कलाकारों को एकत्रित कर विगत एक माह में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें नृत्यांगनाऒ, कवित्रियों चित्रकारों, गायिकाओं को एक बड़ा मंच दिया गया। 

फलस्वरूप संस्था को वरिष्ठजनों का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद लगातार मिल रहा हैl साथ ही आगामी कार्यक्रम हेतु संस्थापिका दीप्ति शुक्ला को पुरुष वर्ग से कैलाश आदमी, सुरेश खांडवेकर, सेठ रामनिवास गुप्ता, डा. धनंजय माणि त्रिपाठी, ज्योतिषचार्य हर्षद त्रिवेदी एवं संतोष कुमार एवं दीपक साहनी का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *