- Breaking News, धार्मिक , नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : महाशिवरात्रि निमित्त गंगाबाई घाट पर पांच हजार लड्डु एवं छाछ का वितरण

नागपुर समाचार : धार्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक एवं मानव सेवा के लिए अग्रणी संस्था सर्व मानव सेवा संघ ने प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गंगाबाई घाट में 5000 लड्डू एवं छाछ का वितरण किया। जिसका सभी भाविकों ने लाभ लिया, पिछले 15 वर्षों से सर्व मानव सेवा संघ की ओर से प्रसाद एवं छाछ का वितरण होता आ रहा है, इस अवसर पर प्रमुखता से पूर्व नागपुर के विधायक कृष्णा खोपडे, अनिल धावड़े, जे.पी शर्मा उपस्थित थे।

उक्त कार्यक्रम हेतु स्व विजय कुमार सुराणा की स्मृति में सौ सुनीता राजय सुराणा एवं स्व शांतादेवी सूरजमल बोथरा की स्मृति में सौ स्वरूपा गिरीश, सौ काजल हर्ष बोथरा परिवार ने आर्थिक सहयोग दिया। संस्थापक अध्यक्ष सुभाष कोटेचा ने सभी का आभार मानकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ की कार्याध्यक्ष केतन सेठिया महामंत्री गणेश रेड्डी,शेखर हर्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर बारड़, प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा के प्रमुख अक्षय बेलसरे, मोहन पात्रिकर, मनोज बेताला, महेश पेंढारी, दिनेश येवले, सुहास पात्रिकर, नवीन जैन, मोनू पाठक, मनोज पालीवाल, हर्षद घटोले, चांदनी हसनी, गायत्री सुखीयानी, आशा बोरकर, उर्मिला राउत, श्रद्धा पाठक, जानकी गुप्ता, गौरी दारोड़कर, किशोर माकडे, अनिल शिंदे, अनिल शिंगने, यश गुप्ता आदि ने अथक प्रयास किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *