- Breaking News, नागपुर समाचार

पुलिस आयुक्त डॉ. भूषणकुमार उपाध्याय सर ने लिया सुरक्षा जायजा

नागपुर : शहर में बकरीद पर पुलिस आयुक्त डॉ. भूषण कुमार उपाध्याय सर ने पुलिस बंदोबस्त का जायजा लिया। उन्होंने अपने कार्यालय से निकलने के बाद सदर परिसर में निरीक्षण करते हुए मेयो अस्पताल चौक में पहुंचे।

यहां पर तहसील के वरिष्ठ थानेदार जयेश भंडारकर ने पुलिस आयुक्त को क्षेत्र में तैनात किए गए पुलिस बंदोबस्त के बारे में विस्तृत जानकारी दी। फिर वे मोमिनपुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों से चर्चा की। शहर के कई क्षेत्रों का मुआयना करने के बाद वे वापस अपने कार्यालय लौटे।