- Breaking News, PRESS CONFERENCE, क्राईम खबर , नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : नागपुर के पत्रकार रविकांत कांबले सहित 4 आरोपी हनी ट्रैप में रंगदारी मामले में गिरफ्तार

नागपुर समाचार : हनी ट्रैप में फंसाकर सरकारी कर्मचारी से रंगदारी वसूलने के मामले में गढ़चिरौली पुलिस ने नागपुर के पत्रकार रविकांत कांबले और अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविकांत कांबले (पत्रकार) सुशील गवई, रोहित अहीर और इशानी के रूप में हुई है। गढ़चिरौली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 389, 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता गढ़चिरौली में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। 3 दिसंबर को शिकायतकर्ता नागपुर आया था और हिंगना में होटल में रुका था। क्राइम ब्रांच में कार्यरत सुशील गवई शिकायतकर्ता के दोस्त हैं. वह भी उस रात उसी होटल में पहुंचा था। पत्रकार रविकांत कांबले ने पुलिस विभाग में अपनी महिला सहकर्मी और दोस्त के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के खिलाफ साजिश रची और उसे फंसा दिया।

मौके का फायदा उठाकर आरोपी रविकांत ने पहले पुलिसकर्मी सुशील को फोन किया और एक महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की बात कहकर 10 लाख रुपये की मांग की. इसके बाद उसने शिकायतकर्ता को भी फोन किया और उससे पैसे की मांग की।

पिछले एक माह से रविकांत अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पैसे की मांग करता रहा। पैसे न देने पर वह पुलिस में मामला दर्ज कराने की धमकी देता था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने रविवार को गढ़चिरौली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर गढ़चिरौली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम रात में ही नागपुर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *