- Breaking News, नागपुर समाचार, बाजार

नागपुर समाचार : बाजारों में उमड़ी भीड़; झंडे और राम दरबार की सबसे ज्यादा डिमांड

नागपुर समाचार : अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर नागपुरवासियों में गजब का उत्साह है। बड़ी संख्या में नागरिक खरीदारी करने के लिए निकल रहे हैं। जिससे बाजारों में दिवाली जैसी भिड़ लगी हुई है। 

22 जानवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिसकी लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। राम लला के आगमन को भव्य बनने के लिए नागरिक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोग घर को सजाने के लिए झंडे, दिए सहित रंगोली खरीद रहे हैं। जिसके कारण बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। सबसे ज्यादा मांग जय श्री राम लिखित झंडे और राम दरबार की हो रही है। स्तिथि ऐसे हो गई है कि, बाजारों में इनकी कमी हो गई है। 

बाजार में ग्राहकों की भीड़ से व्यापारी काफी खुस है। उनका कहना है कि, एक तरह जहां भगवान राम आ रहे हैं, वहीं दुसरी तरफ़ अपने भक्तो को आर्शीवाद भी दे रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक भिड़ लगी रहती है। पहले जो झंडा 10 से 15 रूपये में बिकता था वह अब 50 रूपये में बिक रहा, लेकीन लोग बीना भाव किए हुए खरीद रहे हैं। यही हालत राम दरबार को लेकर भी है। 

नागरिक अपने आराध्य के स्वागत में कोई कमी नही रखना चाहते हैं। लोगों का कहना है कि, जिस तरह हम दिवाली मानते हैं, वैसे ही 22 जनवरी को भी मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *